Karnataka Election 2023 Mahapoll Live: कर्नाटक में त्रिशंकु विधानसभा के आसार, कांग्रेस-बीजेपी में जबर्दस्त टक्कर, JDS किंगमेकर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Karnataka Assembly Election 2023 Mahapoll Result Live Update: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान बुधवार को संपन्न हो गया. राज्य में सत्ताधारी बीजेपी और विपक्षी कांग्रेस दोनों दल पूर्ण बहुमत से जीत का दावा कर रहे हैं. वहीं, जेडीएस प्रमुख एचडी कुमारस्वामी ने पिछली बार की तरह इस बार भी किंगमेकर बनकर उभरने का दावा किया. ऐसे में अब सबकी निगाहें महापोल पर टिकी हैं.

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए शाम 6 बजे मतदान संपन्न होने के बाद सी-वोटर, लोकनीति-सीएसडीएस, एक्सिस माई इंडिया और टुडेज़ चाणक्य अपना पोल जारी करेंगे. इससे काफी हद तक साफ हो सकेगा कि बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस में से किसके दावे में कितना दम है. ये महापोल आप न्यूज़18 हिन्दी वेबसाइट के अलावा हमारे समाचार चैनल न्यूज़18 इंडिया और यूट्यूब चैनल पर भी लाइव देख सकते हैं.

राज्य की कुल 224 विधानसभा सीटों पर 2615 उम्मीदवार किस्मत आज़मा रहे हैं, जिसमें से 2430 पुरुष और 184 महिलाएं हैं जबकि एक उम्मीदवार तीसरे लिंग से ताल्लुक रखते हैं. राज्य के कुल 5.31 करोड़ मतदाताओं की मुहर के बाद इन सभी की किस्मत का फैसला आज ईवीएम में बंद हो गया.

बता दें कि कर्नाटक का अगर सियासी इतिहास देखें तो यहां वर्ष 1985 के विधानसभा चुनाव के बाद से कोई सत्ताधारी दल लगातार दूसरी बार जनसमर्थन हासिल नहीं कर सकी है. हालांकि सत्तारूढ़ बीजेपी पिछले 38 साल से चले आ रहे रिवाज को तोड़ने की उम्मीद है तो वहीं कांग्रेस जहां सत्ता विरोधी लहर और अपने चुनाव वादों के दम पर भारी जनसर्मथन के साथ पूर्ण बहुमत हासिल करने का दावा कर रही है. अब किसके दावे में कितना दम यह 13 मई को वोटों की गिनती के साथ ही साफ हो पाएगा.

कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए कम से कम 113 की जरूरत होगी. राज्य की कुल सीटों में से 36 अनुसूचित जाति (एससी) और 15 अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित हैं.

इससे पहले वर्ष 2018 में हुए पिछले कर्नाटक चुनाव में 222 निर्वाचन क्षेत्रों के साथ 72.13 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सबसे अधिक 104 सीटें जीतीं थी और उसके बाद कांग्रेस का स्थान रहा था.

अधिक पढ़ें …

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें