
अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आलमबाग और कैंट क्षेत्र के बीच 112 एकड़ में एक खूबसूरत पार्क बसा हुआ है. इस पार्क में घूमने के लिए न सिर्फ लखनऊ के लोग उत्साहित रहते हैं बल्कि बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए भी यह आकर्षण का केंद्र रहता है. इस पार्क का नाम है इको गार्डन. जबकि इस पार्क का निर्माण वर्ष 2011 में उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कराया था. इस पूरे पार्क को करीब 134 करोड़ की लागत से बनाया गया था. इस पार्क में काफी हरियाली है.
इस पार्क में बनीं जानवरों की मूर्तियां सभी के लिए आकर्षण का केंद्र हैं. शेर, चिंपैंजी, जिराफ, बंदर, घड़ियाल, मगरमच्छ, गिद्ध, मोरऔर हाथी समेत करीब 500 से भी ज्यादा जानवरों की मूर्तियां लोगों को लुभाती हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि इस पार्क का टिकट सिर्फ 15 रुपये का है. जबकि गर्मियों में यहां पर सुबह और शाम को कदम रखने लायक भी जगह नहीं होती है. इसके अलावा इस पूरे पार्क में 10 से ज्यादा फाउंटेन हैं, तो 25 वैरायटी के अलग-अलग पेड़ पौधे लगाए गए हैं.
मॉर्निंग-इवनिंग वॉक के लिए है बेस्ट
यह पार्क मॉर्निंग और इवनिंग वॉक के लिए भी सबसे बेस्ट माना जाता है. यही नहीं, पुलिस और आर्मी में भर्ती की तैयार कर रहे लोग भी इसी पार्क में रनिंग करते हैं. बता दें कि मॉर्निंग और इवनिंग वॉक के लिए यहां पर बुजुर्गों को सिर्फ पांच रुपए का एक पास बनवाना पड़ता है, जो कि पूरे एक महीने तक वैलिड रहता है.
खाने-पीने की भी है व्यवस्था
इको गार्डन के अंदर साफ सफाई के मद्देनजर कैंटीन नहीं है, लेकिन इसके बाहर आपको एक अच्छी कैंटीन मिल जाएगी. जहां पर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपने मनपसंद पकवानों का लुत्फ उठा सकते हैं. यह पार्क सुबह पांच बजे से लेकर रात नौ बजे तक खुला रहता है.
सबसे बड़ी पार्किंग व्यवस्था
इको गार्डन में लखनऊ शहर की सबसे बड़ी पार्किंग भी है. हालांकि इसे धरना स्थल भी बना दिया गया है. बता दें कि जो धरने पहले शहर में होते थे, अब ईको गार्डन होते हैं;
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 10, 2023, 18:34 IST








