
पिथौरागढ़/हिमांशु जोशी. केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना हॉर्टिकल्चर मिशन फॉर नार्थ ईस्ट हिमालयन स्टेट को लेकर प्रशासन गम्भीर है. केंद्र सरकार की यह योजना पिथौरागढ़ के सीमांत के लोगों के लिए मददगार साबित होगी. पिथौरागढ़ की जिलाधिकारी रिना जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कृषि और उद्यान से सम्बंधित विकासकार्यों की समीक्षा की गई, जिसमें उद्यान और बागवानी को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए.
3 करोड़ 10 लाख का बजट आवंटित
पिथौरागढ़ के मुख्य उद्यान अधिकारी त्रिलोकी राय ने इस हॉर्टिकल्चर मिशन योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस साल 3 करोड़ 10 लाख के बजट से बागवानी को बढ़ावा दिया जाएगा. इसके लिए उपयुक्त भूमि तलाश की जा रही है. यह राशि धनराशि से फल पौंधे, सब्जी, पॉलीहाउस, मल्चिंग सीट, एन्टी हैंलनेट आदि चीजों में खर्च होगी. जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि जिले में लीची, सेब, आम के लिए फल उद्यान विकास की योजना है, जो कोई काश्तकार इस योजना का लाभ लेना चाहता है वे जिला उद्यान विभाग कार्यालय में संपर्क कर सकता है.
इस योजना से किसान खुश
बागवानी में अभी तक पिथौरागढ़ जिला अन्य जिलों से पिछे है, यहां क्लाइमेंट अनुकूल होने के बाद भी सेब और अन्य पौंधों की पैदावार कम होती है. किसानों को उद्यान विभाग सस्ती दरों पर सब्जी के बीज भी उपलब्ध करा रहा है.उद्यान विभाग की इस योजना से यहां के पहाड़ी किसानों को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी, यहां के काश्तकार दीपेंद्र रावत ने कहा है कि सरकार की योजनाओं का लाभ उन्हें नहीं मिल पा रहा है, जिससे अभी भी वह पारंपरिक खेती कर रहे हैं. उद्यान विभाग की इस योजना से कहीं ना कहीं काश्तकारों को जरूर कुछ मदद मिलेगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Latest hindi news, Pithoragarh news, Uttarakhand news
FIRST PUBLISHED : May 10, 2023, 17:50 IST








