Karauli News: भव्य शोभायात्रा के साथ मनाई गई महाराणा प्रताप की जयंती, देखिए तस्वीरें…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मोहित शर्मा/ करौली. पूर्वी राजस्थान के करौली की मंडरायल तहसील में महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया. इस शोभायात्रा कि सबसे खास बात यह रही कि पहली बार इस शोभायात्रा का निमंत्रण सर्व समाज को ढोल नगाड़ों के द्वारा दिया गया था. महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर निकलने वाली इस शोभायात्रा में सैकड़ों युवाओं ने भाग लेकर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जीवन और उनके देश प्रेम के प्रति लगाव से प्रेरणा लेते हुए बिना डीजे के उनके जयकारों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली.

आपके शहर से (करौली)

सिर पर केसरिया पगड़ी बांध युवाओं ने निकाली शोभायात्रा
महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में युवा सिर पर केसरिया पगड़ी धारणकर और हाथ में केसरिया ध्वज लेकर हिंदूआ सूरज महाराणा प्रताप के जयकारों के साथ कड़कड़ाती धूप में एक विशेष उत्साह के साथ भव्य शोभायात्रा में नजर आएं

पहली बार ढोल नगाड़ों से दिया गया था निमंत्रण
युवा समाजसेवी जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस भव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रम की मुख्य विशेषता इस बार पहली बार दिया गया ढोल नगाड़ा का निमंत्रण रहा था. वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर हुए इस कार्यक्रम क्षेत्र के सभी राजपूत सरदारों ने भाग लेकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई थी. उन्होंने बताया कि पहली बार हुए इस भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सरकार के मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास और विशेष अतिथि पराक्रम राठौड़ मौजूद रहे.

Tags: Karauli news, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें