मह‍िला ने पूछा कैसे बताएंगे कि आप Middle Class हैं? लोग भिड़ाने लगे जुगाड़, गजब के आए जवाब

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है. जिनपर लोग जमकर प्रतिक्रिया भी देते हैं. इस समय ट्विटर पर एक ऐसा ही पोस्ट वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में एक महिला ने भी यूजर ने सवाल किया क्या आप बिना बताए साबित कर सकते हैं कि आप एक मिडिल क्लास हैं. इस सवाल पर यूजर्स मजेदार तरह से रिएक्ट कर रहे हैं. कुछ जवाब तो लोटपोट कर देने वाले हैं. कुछ तो ऐसे हैं, जिन्हें पढ़कर आपको बचपन की याद आ जाएगी. पोस्ट को 1.3 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों ने लाइक किया है.

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर @chupkarjatanu हैंडल से तनिषा नाम की यूजर ने लोगों से सवाल किया है, ‘क्या आप बिना कहे कि आप एक मिडिल क्लास हैं, मुझे समझा सकते हैं कि आप मिडिल क्लास हैं?’ फिर क्या था, लोगों ने भी इस सवाल पर मजेदार कमेंट करने शुरू कर दिए.

Tags: Business news in hindi, Twitter, Viral news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें