
विक्रम कुमार झा/पूर्णिया. जिले के किसानों के लिए खुशखबरी है. फसल बेचने के लिए मंडी नहीं जाना पड़ेगा. दरअसल जिले में तीन जगहों पर जल्द ही एफपीओ खुलने वाला है. इसमें किसान फसल को बाजारों से अधिक दाम पर बेच सकेंगे. ऐसे में बिचौलियों से भी उनको निजात मिलने वाली है.
जानकारी देते हुए पूर्णिया के एफसीयू के बिहार स्टेट हेड वीरेंद्र सिंह ने कहा कि भारत सरकार कीमहत्वकक्षी योजनाओं में एफपीओ की योजना है. जिससे किसानों को संगठित कर किसानों को आधुनिक बाजार से जोड़ा जाएगा.किसानों को उनके उत्पादन का अच्छादाम एसपीओ में मिलेगा.एसयू के माध्यम से किसानों को सरकार के द्वारा दी जाने वाली हर योजनाओं का लाभ भी मिलेगा.
पूर्णिया में खुल रहा है तीन एफपीओ
उन्होंने कहा कि भारत सरकार के आदेशानुसार पूरे देश में लगभग 10,000 एसपीओ खोलने के आदेश हैं. जिसमें तकरीबन 7100 खोले जा चुके हैं. इसी क्रम में पूर्णिया में 3 एफपीओ खोलने की अनुमति मिली है. उन्होंने कहा खुलने से पूर्णिया जिले के किसानों को बहुत फायदा होगा. पूर्णिया के कसबा,डगरुआ और बड़हरा कोठी प्रखंड में एफपीओ के अलग-अलग ऑफिस खोले जाएंगे. जहां नियुक्त कर्मियों के द्वारा किसानों को मिलने वालाहर लाभ दिय जाएगा.
किसानों की फसल के उत्पादन को समय पर खरीद कर उन्हें, खुले बाजारों से और बिचौलियों से छुटकारा देते हुए बाजार से अधिक कीमत दिया जाएगा. वीरेंद्र सिंह आगे कहते हैं की एफपीओ में पूर्णिया के किसानों के द्वारा उत्पादन होने वाले सभी फसलों को खरीदा जाएगा. उन्हें उचित दाम मिलेगा.साथ ही उन्हें अब इधर-उधर अपनी फसल को लेकर जाने की जरूरत नहीं होगी. किसान सीधे FPO पहुंचकर अपने उत्पादन किए हुए फसल को अच्छी कीमत पर बेच सकते हैं.
किसानों को संगठित करके मिलेगा आधुनिक लाभ, बढ़ेगी आमदनी
पूर्णिया एफपीओ कर्मचारी दीपांशु ने कहा कि एसपीओ के खुल जाने से पूर्णिया के किसानों को काफी फायदा होगा. वही पूर्णिया के किसानों को बिचौलियों और दलालों के चक्कर में या इधर-उधर भटकने की कोई जरूरत नहीं होगी. वह अपने खेतों में किए हुए उत्पादन को सीधे लेकर एपीओआ जाएंगे.उनके उत्पादन की फसल को देखकर बाजार से अधिक दाम पर खरीदेगी. किसानों को उसके भुगतान हो जाएगा. साथ ही साथ इस एफपीओ पर किसान अपने सभी तरह के फसल बेच सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 10, 2023, 14:09 IST









