रायपुर. छत्तीसगढ़ बोर्ड ने बुधवार को 10वीं और 12वीं कक्षाओं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया. जो विद्यार्थी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए हैं, वे CGBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम (CGBSE 10th, 12th Result) देख सकते हैं. इसके अलावा बोर्ड ने एक लिंक भी जारी किया है. बोर्ड की आधिकारिक लिंक https://results.cg.nic.in/ पर क्लिक करके भी छात्र और छात्राएं रिजल्ट चेक कर सकती हैं. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने परीक्षा में पास होने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी है. साथ ही टॉप-10 में आने वालों को हेलिकॉप्टर की सैर कराने का तोहफा देने का ऐलान भी किया है.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद ट्वीट कर सभी विद्यार्थियों को बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया, ‘हेलिकॉप्टर तैयार है..बधाई! कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में टॉप टेन में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को फिर हेलिकॉप्टर राइड कराया जाएगा. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा ली गई 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में सफल सभी परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई और शुभकामनाएं. आप सबके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं. जिन लोगों को आशा के अनुरूप परिणाम नहीं मिला है, वे निराश न हों. आपके हिस्से की सफलता आपका इंतज़ार कर रही है. खूब मेहनत करें-आगे बढ़ें.’
आपको बता दें कि Chhattisgarh Board की 10वीं और 12वीं कक्षाओं में हर साल लगभग आठ लाख विद्यार्थी शामिल होते हैं. इस साल माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 2 मार्च से 24 मार्च के बीच 10वीं बोर्ड की परीक्षा का आयोजन कराया था. वहीं, 12वीं कक्षा की थ्योरी का एग्जाम 1 मार्च से लेकर 31 मार्च के बीच आयोजित किया गया था. दोनों ही परीक्षाओं के परिणाम (CG Result 2023) बुधवार को जारी किए गए.
आपके शहर से (रायपुर)

CGBSE 10th, 12th Result 2023 Live: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं के टॉप 10 छात्र करेंगे हेलीकॉप्टर राइड, CM ने दी बधाई

CGBSE Topper List 2023 RELEASED: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं की टॉपर्स लिस्ट जारी, यहां देखें Toppers List PDF

Korba News : मेडिकल कॉलेज में दलालों का गिरोह सक्रिय, बेहतर इलाज के नाम पर मरीजों को करते है गुमराह

CGBSE 12th Result 2023: छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित, 79.96 फीसदी हुए पास, विधि भोसले ने किया टॉप

Mahasamund News: छत्तीसगढ़ की दो नेत्रहीन बेटियों ने बैंगलोर में बढ़ाया मान, गोल्ड समेत 4 मेडल जीते

नक्सली मुठभेड़ में शहीद दीपक को मरणोपरांत मिला कीर्ति चक्र, पढ़ें सब इंस्पेक्टर के साहस की कहानी

Chhattisgarh CGBSE 10th Result 2023: कुल 75.05 % पास, बेटियां ने मारी बाजी, टॉपर के 600 में से 593 नंबर

CG Board Result: आज जारी होगा छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

CGBSE 10th, 12th Result 2023: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट आसानी से करें चेक, नोट कर लें 5 स्टेप

CGBSE 10th, 12th Result 2023 DECLARED: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी किया 10वीं, 12वीं का रिजल्ट, इस Direct Link से करें चेक

Mahasamund news: राज्यपाल से पहली बार मिली कमार जनजाति की महिलाएं, खुशी से छलके आंसू
12वीं में टॉपर रहीं विधि भोसले
छत्तीसगढ़ बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में विधि भोसले ने टॉप किया है. विधि को इस परीक्षा में कुल 98.20 प्रतिशत अंक हासिल हुए हैं. विधि के बाद विवेक अग्रवाल 97.40 फीसदी अंकों के साथ 12वीं में सेकेंड टॉपर घोषित किए गए हैं. रितेश कुमार 96.80 प्रतिशत तीसरे स्थान पर रहे हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Chhattisgarh Board Results, CM Bhupesh Baghel
FIRST PUBLISHED : May 10, 2023, 13:37 IST









