नई दिल्ली (NEET Exam, NEET UG 2023, MBBS Course). भारत के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए होने वाली नीट यूजी परीक्षा 07 मई को थी. नीट परीक्षा केंद्रों पर छात्राओं की सिक्योरिटी चेकिंग को लेकर काफी इश्यू हुए. इस साल नीट परीक्षा के लिए 20.87 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्टर किया था.
नीट यूजी परीक्षा का स्तर काफी कठिन होता है. इतने लाख उम्मीदवारों में से कुछ हजार ही कट ऑफ लिस्ट में अपना नाम बना पाते हैं. नीट यूजी 2023 भारत में मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में कुल 1,70,870 सीटों की पेशकश करता है (MBBS Seats In India). इससे साबित होता है कि देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक नीट का कॉम्पिटीशन लेवल कितना हाई है (Medical College Ranking).
किस राज्य में MBBS की कितनी सीटें हैं?
सरकारी कॉलेजों में एमबीबीएस कोर्स की लगभग 48012 एमबीबीएस सीटें और निजी कॉलेजों में 43,915 सीटें हैं. नीट रिजल्ट 2023 घोषित होने से पहले जानिए भारत में किस राज्य में एमबीबीएस की कितनी सीटें हैं (NEET Result 2023).
आपके शहर से (लखनऊ)

यूपी में दूसरे चरण का मतदान 11 को, सभी दलों की नजर इन वोटरों पर, पलट सकते हैं बाजी !

Weather Alert: मौसम विभाग की चेतावनी लखनऊ में कल इतनी तेज चलेंगी हवाएं, जानिए मौसम का हाल

Bada Mangal 2023 : बजरंगबली की भक्ति में रंगी नजर आई लखनऊ पुलिस, थाने पर किया सुंदरकांड का आयोजन

Bada Mangal 2023 : मनोकामना लेकर साष्टांग दंडवत प्रणाम करते हुए बजरंगबली के पास पहुंचे बच्चे, देख हर कोई हो गया हैरान

गुड्डू मुस्लिम, शाइस्ता परवीन के बाद अरमान बिहारी का भी सुराग नहीं, जांच एजेंसियों के लिए चैलेंज बना 5 लाख का इनामी अपराधी

कौन होता है लेखपाल, कैसे मिलती है नौकरी, कितनी बार दे सकते हैं इसकी परीक्षा

माफिया मुख्तार अंसारी को लेकर वक्फ बोर्ड का बड़ा खुलासा, जानें-क्या आरोप लगाया?

Interesting History: हनुमान भक्त मुस्लिम.. आलिया ने बनवाया मंदिर तो वाजिद अली शाह से चली भंडारे की परंपरा

UP Byelection: स्वार और छानबे उपचुनाव में आजम और अनुप्रिया की साख दांव पर, वोटिंग शुरू

Success Story: IIT, IIM से पढ़ाई, छोड़ दी विदेश की नौकरी, शादी के 9वें दिन बने IAS

G20 Summit: लखनऊ में जी-20 के लिए लगाई गई एलईडी लाइट चोरी, FIR दर्ज
1- मध्य प्रदेश में 14 सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं. एमपी में NEET UG उम्मीदवारों के लिए MBBS कोर्सेज में कुल 2180 सरकारी सीटें हैं (MBBS Seats in MP).
2- आंध्र प्रदेश 13 सरकारी कॉलेजों में एमबीबीएस की पढ़ाई होती है. इनमें एडमिशन के लिए कुल 2485 सरकारी सीटें उपलब्ध हैं (MBBS Seats in AP).
3- राजस्थान में 17 सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं. नीट यूजी क्वालिफाई करने वाले योग्य उम्मीदवारों को कुल 3,055 सरकारी एमबीबीएस सीटों पर एडमिशन मिल सकता है (MBBS Seats in Rajasthan).
4- कर्नाटक के 21 सरकारी कॉलेजों में 3150 सीटें उपलब्ध हैं. कर्नाटक सबसे ज्यादा मेडिकल सीटों वाले राज्यों में से एक है (MBBS Seats in Karnataka).
5- पश्चिम बंगाल में MBBS कोर्स कराने वाले 20 सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं (Government Medical College). इनमें एडमिशन के लिए कुल 3225 सीटें उपलब्ध हैं (MBBS Seats in West Bengal).
6- गुजरात में एडमिशन के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए कुल 3700 सरकारी MBBS सीटें हैं. इस राज्य में 18 सरकारी कॉलेज हैं (MBBS Seats in Gujarat).
7- उत्तर प्रदेश में 35 सरकारी मेडिकल कॉलेज हैं. इनमें 4303 सरकारी एमबीबीएस सीटें हैं. इस राज्य में मेडिकल एजुकेशन हासिल करने के लिए पर्याप्त अवसर हैं (MBBS Seats in UP).
8- महाराष्ट्र में 29 सरकारी कॉलेज हैं. इनमें अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्स के लिए कुल 4825 सरकारी सीटें उपलब्ध हैं (MBBS Seats in Maharashtra).
9- 2023 तक तमिलनाडु में 46 सरकारी मेडिकल कॉलेज का आंकड़ा है (Medical Colleges in Tamil Nadu). इनमें 5225 सीटों पर एडमिशन लिया जाएगा (MBBS Seats in Tamil Nadu).
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Government Medical College, MBBS, Medical Education, Neet exam
FIRST PUBLISHED : May 10, 2023, 11:09 IST









