
रितेश कुमार/समस्तीपुर. उत्तर रेलवे के बंथरा स्टेशन पर रेल विकास से जुड़े कार्य के मद्देनजर 10 मई से 15 मई, 2023 तक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण पूर्व मध्य रेल की कुछ ट्रेनों में निम्नानुसार अस्थायी बदलाव किया गया है.
परिचालन रद्द की गई ट्रेन में हावड़ा से 13 मई एवं 14 मई को खुलने वाली 12369 हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस, दानापुर से 13 मई एवं 14 मई को खुलने वाली 13257 दानापुर-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस, बनमनखी से 13 मई से 16 मई तक खुलने वाली 14617 बनमनखी-अमृतसर एक्सप्रेस, सहरसा से 14 मई को खुलने वाली 12203 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस, देहरादून से 14 मई एवं 15 मई को खुलने वाली 12370 देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनस से 14 मई एवं 15 मई को खुलने वाली 13258 आनंद विहार टर्मिनस-दानापुर एक्सप्रेस, अमृतसर से 11 मई से 14 मई तक खुलने वाली 14618 अमृतसर-बनमनखी एक्सप्रेस, अमृतसर से 13 मई को खुलने वाली 12204 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस का परिचालन रद्द किया गया है.
परिवर्तित मार्ग से चलाई जाने वाली ट्रेन
उत्तर रेलवे के बंथरा स्टेशन पर रेल विकास से जुड़े कार्यों मसलन नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर 09 मई एवं 13 मई को सिंगरौली से खुलने वाली 15073 सिंगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस वाया शाहजहांपुर-पीलीभीत के रास्ते चलेगी. 10 मई एवं 14 मई को शक्तिनगर से खुलने वाली 15075 शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस वाया शाहजहांपुर-पीलीभीत के रास्ते चलेगी. 15 मई को टनकपुर से खुलने वाली 15074 टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस वाया पीलीभीत-शाहजहांपुर के रास्ते चलेगी. वहीं, 13 मई एवं 14 मई को टनकपुर से खुलने वाली 15076 टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस वाया पीलीभीत-शाहजहांपुर के रास्ते चलेगी.
पुनर्निर्धारित कर चलायी जाने वाली ट्रेन
पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) विरेंद्र कुमार ने बताया कि नॉन इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर 14 मई को बापूधाम मोतिहारी से खुलने वाली 14009 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस बापूधाम मोतिहारी से 300 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलेगी. 13 मई एवं 14 मई 2023 को जम्मू तवी से खुलने वाली 13152 जम्मू तवी-कोलकाता एक्सप्रेस जम्मू तवी से 240 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलेगी. 14 मई को जम्मू तवी से खुलने वाली 12332 जम्मू तवी-हावड़ा एक्सप्रेस जम्मू तवी से 240 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलेगी. 13 मई एवं 14 मई को लालगढ़ से खुलने वाली 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस लालगढ़ से 180 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलेगी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bihar News in hindi, Indian Railways, Samastipur news, Train Cancel, Train schedule
FIRST PUBLISHED : May 10, 2023, 11:00 IST









