SKY turns Mumbai Luck: सूर्यकुमार संग तकरार, फिर जताया प्यार, SKY ने विरोधी को कैसे किया मजबूर, VIDEO

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. सूर्यकुमार यादव का बल्ला चंद हफ्तों की खामोशी के बाद फिर कहर बरपा रहा है. यह स्काय का ही जलवा है कि जो मुंबई इंडियंस हफ्ते भर पहले आईपीएल 2023 के पॉइंट टेबल पर नीचे दिख रही थी वह अब टॉप-3 पर है. जो खिलाड़ी कभी सूर्यकुमार यादव को स्लेज करने के लिए बदनाम हुआ था, वही अब मैच हारकर भी सूर्या की पीठ थपथपा रहा है. लय में लौट चुके सूर्यकुमार यादव ने मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ बेहतरीन पारी खेली और विशाल लग रहे लक्ष्य को बौना बना दिया.

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला हुआ. फाफ डू प्लेसी की कप्तानी में उतरी आरसीबी ने 199 रन का मजबूत स्कोर बनाया. यह स्कोर ऐसा था, जिसे बनाने के बाद कोई भी टीम जीत की उम्मीद कर सकती थी. लेकिन मुंबई के सूर्यकुमार यादव ने कम से कम बैंगलोर की ऐसी उम्मीदों पर पानी फेर दिया.

सूर्यकुमार यादव ने 35 गेंद पर 83 रन की जोरदार पारी खेली. उन्होंने इस पारी में 7 चौके और 6 छक्के जमाए. उनका स्ट्राइक रेट 237.14 रहा. आरसीबी की हार की सबसे बड़ी वजह भले ही सूर्या की यह पारी रही, इसके बावजूद विराट कोहली उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाए. जब सूर्या आउट होकर पैवेलियन की ओर जा रहे थे, तब विराट ने उन्हें रास्ते में गले लगाकर उनकी पीठ थपथपाई.

Tags: IPL 2023, Suryakumar Yadav, Virat Kohli

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें