
परमजीत कुमार/देवघर. इस समय शनि देवता कुंभ राशि में विराजमान हैं. इस संयोग को शश महापुरुष राजयोग कहा जाता है. इस वजह से कुंभ राशि वालों का समय ढाई साल तक काफी शुभ रहने वाला है. इस दौरान इस राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. यही नहीं, कुंभ राशि वालों के सभी रुके हुए काम भी पूरे होंगे. इसके अलावा इसके प्रभाव से मेष, वृषभ और कन्या राशि वालों की भी किस्मत चमकने वाली है.
देवघर के बैद्यनाथ धाम के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नन्द किशोर मुदगल ने बताया कि जब शनि देवता कुंभ, तुला और मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तो शश महा पुरुष योग लगता है. चूंकि शनि की चाल सबसे धीमी है, इसलिए यह जब किसी राशि में प्रवेश करता है तो ढाई साल तक विराजमान रहता है. फिलहाल शनि कुंभ राशि में विराजमान है. इस साल 17 जनवरी को शनि ने कुंभ राशि में प्रवेश किया है. लिहाजा शश महापुरुष योग चल रहा है. इसका असर राशियों पर भी पड़ता है. इस शश महापुरुष योग का सबसे अधिक लाभ कुंभ राशि वालों को मिलने वाला है. वहीं, इसके प्रभाव से मेष, वृषभ और कन्या राशि के जातक भी लाभान्वित होने वाले हैं.
जानें राशियों पर क्या होगा असर
कुंभ राशिः इस राशि के जातकों के लिए शश महापुरुष योग बन रहा है. ढाई साल तक शनि देव की कृपा बरसने वाली है. आर्थिक लाभ होगा और सेहत बेहतर रहेगी. इसके साथ ही परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और सबसे रिश्ते अच्छे बनेंगे.
मेष राशिः इस राशि के जातकों के लिए यह शश महापुरुष योग सुखद साबित होने वाला है. मेष राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. जीवन में सकारात्मक विचार के साथ आगे बढ़ेंगे. करियर में तरक्की मिलेगी. आर्थिक रूप से मजबूत मिलेगी. सारे रुके हुए काम पूरे होंगे. जीवन आनंदमय गुजरेगा.
वृषभ राशिः शश महापुरुष योग के कारण इस राशि के जातकों के करियर में बदलाव आएगा. रहन-सहन बदल जायेगा. शनि कृपा के कारण पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी. किस्मत का पूरा साथ मिलेगा. सेहत अच्छी रहने वाली है.
कन्या राशिः इस राशि के छठे भाव में शश महापुरुष योग बन रहा है. इसके कारण साहस और पराक्रम में वृद्धि होने वाली है. आत्मबल काफी मजबूत होंगे. सारे पुराने शत्रु परास्त हो जाएंगे. वहीं, जॉब करने वालों के लिए ढाई साल बेहद शुभ रहने वाला है. उच्च अधिकारी के साथ रिश्ते मजबूत बनेंगे. ( नोट: यह खबर मान्याता पर आधारित है. न्यूज़18 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Astrology, Deoghar news, Dharma Aastha, Life18, Religion
FIRST PUBLISHED : May 09, 2023, 17:23 IST









