बेघर मह‍िला की चमकी किस्‍मत, एक झटके में बनी 40 करोड़ की मालक‍िन, अब शादी रचाने के लिए ढूंढ रही दूल्‍हा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

किस्‍मत कब चमक जाए-कहा नहीं जा सकता. यह कहावत तो हम सबने सुनी है. सपने भी बहुत देखे हैं. गाड़ी-बंगला, बैंक बैलेंस, लेकिन वही ढाक के तीन पात. लेकिन कुछ लोगों के साथ सच में ऐसा हो जाता है, जिससे लगता है कि देने वाला जब भी देता देता छप्‍पर फाड़ के. सोच‍िए एक मह‍िला जो बेघर थी, खाने-पीने और सामान्‍य जीवन जीने के लिए पैसे नहीं थे, जब उसकी किस्‍मत खुली तो एक झटके में 40 करोड़ की मालक‍िन बन बैठी.

हम बात कर रहे हैं अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में रहने वाली एक मह‍िला की. लूसिया फोर्सेथ (Lucia Forseth)नाम की इस मह‍िला ने हाल ही में 5 म‍िल‍ियन डॉलर यानी तकरीबन 40.91 करोड़ रुपये की लॉटरी जीती है. इसके साथ ही इतना बड़ा जैकपॉट जीतने वाली वह दुनिया के चंद लोगों में शुमार हो गई है. कैलिफोर्निया लॉटरी (California Lottery) के अधिकारियों ने जब उसके नाम का ऐलान किया तो वह बिलख-बिलखकर रोने लगी.

इधर-उधर रहकर अपनी जिंदगी गुजार रही
न्‍यूयॉर्क पोस्‍ट की रिपोर्ट के मुताबिक, लूसिया 2017 से बेघर हैं और इधर-उधर रहकर अपनी जिंदगी गुजार रही हैं. जब उसे पुरस्‍कार लेने के लिए बुलाया गया तो वहां मौजूद लोग भी दंग रह गए. लूसिया ने कहा, 6 साल पहले जब मैं बेघर हो गई थी तो कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मेरे जैसे व्‍यक्‍त‍ि के साथ ऐसा होगा. लेकिन ऊपरवाला सब देखता है. लूसिया ने बताया, मेरे पास पैसे नहीं थे और मैं लॉटरी वगैरह में पैसे लगाना ठीक नहीं मानती थी. लेकिन एक दिन अचानक लगा कि लॉटरी टिकट लेनी चाह‍िए. शायद किस्‍मत खुल जाए. कॉन्ट्रा कोस्टा काउंटी में वॉलमार्ट के एक स्‍टोर से मैंने टिकट खरीदने का सोचा.

आंखें बंद कर लीं और एक टिकट उठाया
फोर्सेथ ने बताया, वहां पहुंचकर मैं सन्‍नाटे में आ गई. फ‍िर अपनी आंखें बंद कर लीं और एक टिकट उठाया. बाद में पता चला कि वही लकी विनर है.लूस‍िया अब इन पैसों से सबसे पहले घर खरीदने की योजना बना रही है. उसके बाद शादी करने का इरादा है. वह दूल्‍हा भी ढूंढ रही है. हालांकि, लॉटरी अध‍िकार‍ियों ने इसके अलावा उसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी. प्रवक्‍ता कैरोलिन बेकर ने कहा-इस तरह की सफलता की कहान‍ियां हमारे खेल के विजेताओं पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव को दर्शाती हैं.

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें