हाइलाइट्स
विपक्षी एकजुटता के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज झारखंड दौरा.
CM हेमंत सोरेन से मिलकर बनाएंगे 2024 लोकसभा चुनाव की रणनीति.
11 से 13 मई के बीच शरद-उद्धव से मिलने मुंबई जा सकते हैं CM नीतीश.
रांची. लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी के खिलाफ विपक्षी एकता की राह में आगे बढ़ रहे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का अगला पड़ाव झारखंड है. इस क्रम में आज शाम करीब 5 बजे रांची में नीतीश कुमार और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) के बीच मुलाकात होगी. सीएम हेमंत सोरेन के आवास पर ही ये मुलाकात होने की संभावना है. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मिलने के बाद हेमंत सोरेन के साथ नीतीश कुमार विपक्षी एकता पर चर्चा करेंगे. राज्य की 14 लोकसभा सीट के लिहाज से इस मुलाकात को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
वर्तमान में NDA के खाते में 12 सीटें हैं, जबकि 2 सीट में से एक-एक जेएमएम और कांग्रेस के पास है. गठबंधन के लिहाज से देखं तो इस वक्त राज्य में जेएमएम, कांग्रेस और राजद के साथ-साथ सरकार को माले विधायक का भी समर्थन प्राप्त है. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह इससे पहले हेमंत सोरेन से उनके रांची आवास पर मुलाकात कर चुके है. अब जब कि नीतीश कुमार खुद आ रहे हैं तब इस गठबंधन को और मजबूती मिलने की संभावना है.
जदयू के साथ आ जाने हेमंत सोरेन की अगुवाई में चल रही गठबधंन को एक नये साथी के साथ-साथ नई मजबूती भी मिलेगी. नीतीश कुमार के साथ आने से राज्य के एक खास वोट बैंक में सेंधमारी की संभावना है. इस सेंधमारी से NDA को नुकसान होना तय माना जा रहा है. हालांकि, गठबंधन के अंदर ज्यादा दलों के आने से सीट बंटवारे की चुनौती भी झेलनी पड़ेगी.
आपके शहर से (रांची)

Gumla Crime News : जाति बनी रोड़ा ! शादी के बाद पति मारता था ताना, मामूली विवाद में पत्नी की हत्या

किसी पर 81 तो किसी पर 60 FIR, 5 कुख्यात नक्सलियों ने किया सरेंडर, मिला AK-56 सहित हथियारों का जखीरा

Shash Mahapurush Yog : शश महापुरुष योग से इन 4 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, देवघर के ज्योतिषी से जानें सबकुछ

Sahibganj News: पुलिस ने बरामद किया अगवा हुआ बच्चा, चचेरे भाई ने कराया था अपहरण, मांगी थी 80 लाख की फिरौती

Jamshedpur News : यहां मिलते हैं शादियों के बेहतरीन कार्ड, 5 हजार से ज्यादा वैरायटी के हैं कार्ड

Sheetla Ashtami 2023 : किस दिन करें शीतला अष्टमी का व्रत? जानें बैद्यनाथ धाम के ज्योतिषी से

रांची की सड़कों पर बिना लाइसेंस फूडवैन लगाया तो खैर नहीं, हजारों रुपये जुर्माने के साथ सामान होगा जब्त

Gumla News: बसिया में खुला अनुमंडल स्तरीय पुस्तकालय, छात्र सीख सकेंगे कंप्यूटर

Ranchi Gold Rate: सोने के भाव में तेजी, चांदी हुई सस्ती, जानें गोल्ड-सिल्वर ताजा रेट

प्रेमिका ने नहीं छोड़ा पति का पीछा तो पत्नी बनी विलेन, कांट्रैक्ट किलर्स को दी सुपारी फिर….
कल ही नवीन पटनायक से मिले थे सीएम नीतीश
बता दें कि सीएम नीतीश कुमार मंगलवार (9 मई) को ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से भुवनेश्वर में मिले थे. लेकिन, मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने कहा कि किसी गठबंधन को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है. इससे पहले प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से भी मिल चुके हैं.
शरद पवार और उद्धव ठाकरे से भी मिलेंगे नीतीश
आगमी 11 से 13 मई के बीच नीतीश कुमार मुंबई भी जाने वाले हैं. वहां उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मुलाकात होने वाली है. अभी हाल ही में विपक्षी एकता की मुहिम पर नीतीश कुमार का संदेश लेकर पिछले दिनों विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने भी शरद पवार और उद्धव ठाकरे से भेंट की थी. अब नीतीश कुमार खुद जाने वाले हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: CM Hemant Soren, CM Nitish Kumar, Jharkhand news, Loksabha Election 2024, Opposition unity
FIRST PUBLISHED : May 10, 2023, 08:57 IST









