
मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 10 May 2023)
आज आप सभी कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे, परंतु आपने जो दिशा पसंद की है, ऐसा भी हो सकता है कि वह गलत हो. आप किसी धार्मिक कार्यक्रम से जुड़ सकते हैं. किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की संभावना है. स्वभाव की उग्रता पर अंकुश रखना पड़ेगा. आपके उग्र स्वभाव के कारण व्यवसाय या परिवार में किसी का मन दुख सकता है.
वृष राशिफल (Vrishabh Rashifal, 10 May 2023)
आप जो कार्य हाथ में लेंगे, वह समय से पूरा न होने पर निराशा का अनुभव करेंगे. काम सफल होने में थोड़ा समय लगेगा. आहार में ध्यान न देने के कारण तबीयत खराब हो सकती है. कोई नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल नहीं है. प्रवास में कठिनाई आ सकती है. नौकरी या व्यवसाय में काम अधिक रहने से थकान महसूस करेंगे. आध्यात्मिक प्रवृत्तियों और योग के कारण मन की शांति प्राप्त कर सकेंगे.
मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 10 May 2023)
आपके दिन की शुरुआत ताजगी और स्फूर्ति के साथ होगी. आप मित्रों और मेहमानों के साथ भोजन या पिकनिक का आनंद उठाएंगे. आप नए परिधान, आभूषण और वाहन खरीदने की योजना बना सकते हैं. आज काफी आनंद का अनुभव करेंगे. दोस्तों में आपस में आकर्षण बढ़ेगा. समाज में आपको मान-सम्मान और लोकप्रियता मिलेगी. व्यापार में भागीदारी के काम से लाभ हो सकेगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : May 10, 2023, 01:10 IST









