बारात आने से पहले दुल्हन के घर में फटा सिलेंडर, रिश्तेदार की मौत, मातम में बदली खुशियां

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हरदोई. यूपी के हरदोई जिला में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआय. गैस सिलेंडर में विस्फोट के बाद लगी आग से युवक की मौत हो गई. घटना बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम सकाहा में हुई, जहां गैस सिलेंडर में आग लगने से सिलेंडर फट गया. जिस दिन ये हादसा हुआ उसी दिन घर में बारात आनी थी. इस हादसे में घर में रखा शादी का सारा सामान जलकर खाक हो गया वहीं शादी में आए मेहमानों में से एक शैलेंद्र की जलकर मौत हो गई. इस घटना से शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं.

हरदोई में जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त शादी समारोह में बारातियों के लिए पकवान बनाए जा रहे थे. उधर दहेज में देने वाले समाना सजाया जा रहा था लेकिन इसी बीच वहां रखे गैस सिलेंडर में तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया, जिससे वहां मेहमानों में आए एक शख्स की मौत हो गई, साथ ही अफरातफरी मच गई. घटना का पता चलते ही वहां पहुंची पुलिस हादसे की जांच कर रही है.

बताया जा रहा है कि बेहटा गोकुल थाने के सकाहा निवासी अशोक पुत्र मथुरा की बेटी की शादी की तैयारियां की जा रही थी. मंगलवार को बारातियों के लिए पकवान बनाए जा रहे थे, साथ ही वहां मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू था, उसी बीच ये हादसा हुआ. गैस सिलेंडर में तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया. विस्फोट इतना तेज था कि वहां आसपास के गांवों तक में आवाज सुनी गई, इसी बीच अशोक के घर मेहमानी में आए पिहानी कोतवाली के अब्दुल्ला नगर निवासी शैलेन्द्र पुत्र सुखलाल की मौत हो गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लिया है और हादसे के पहलुओं की गहराई से जांच शुरू कर दी है.

Tags: Cylinder blast, Hardoi News, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें