UP के इन 3 बड़े शहरों में अतीक अहमद का बेनामी निवेश, 100 करोड़ से अधिक की संपत्ति पर कार्रवाई की तैयारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रयागराज. माफिया अतीक अहमद और अशरफ शूटआउट के बाद अब उनके अवैध साम्राज्य पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी हो रही है. ईडी ने माफिया अतीक अहमद की 100 करोड़ से ज्यादा की बेनामी संपत्तियों को चिन्हित किया है. ये बेनामी संपत्तियां प्रयागराज, लखनऊ और नोएडा में चिन्हित की गई हैं. सूत्रों के मुताबिक प्रयागराज में चिन्हित संपत्ति की अनुमानित कीमत तकरीबन 50 करोड़ है जबकि लखनऊ की चिन्हित संपत्ति की कीमत बीस करोड़ और नोएडा में चिन्हित संपत्ति की कीमत तीस करोड़ बताई जा रही है.

चिन्हित की गई संपत्ति को माफिया अतीक ने अपने करीबियों के नाम दर्ज कराया था. अतीक के करीबियों के घर पर 12 अप्रैल को ईडी की छापेमारी में मिले दस्तावेजों के आधार पर यह खुलासा हुआ है. ईडी अब चिन्हित की गई संपत्तियों का राजस्व विभाग से सत्यापन करा रही है, जिसके बाद मनी लांड्रिंग के तहत संपत्तियों को ईडी की अटैच करने की कार्रवाई करेगी. इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने अतीक अहमद के 10 करीबियों व आर्थिक मददगारों को समन भेजा था, इनमें समाजवादी पार्टी के रसूखदार नेता और पूर्व विधायक आसिफ जाफरी का भी नाम शामिल है.

आपके शहर से (इलाहाबाद)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

आसिफ जाफरी कौशांबी की चायल सीट से साल 2012 में बीएसपी के टिकट पर विधायक चुने गए थे. आसिफ जाफरी के अलावा अतीक अहमद के खजांची रहे सीताराम शुक्ल, सीए शबी अहमद, वकील खान सौलत हनीफ, फाइनेंसर खालिद जफर, बिल्डर संजीव अग्रवाल, कारोबारी दीपक भार्गव, बिल्डर काली उसके भाई मोहसिन और वदूद अहमद को समन जारी किया गया है. ईडी इन सभी को अलग-अलग तारीखों पर बयान दर्ज करने के लिए बुलाएगी.

पूछताछ के बाद उनकी भूमिका गंभीर होने पर ईडी उनकी गिरफ्तारी भी कर सकती है. गौरतलब है कि लगभग दो साल पहले माफिया अतीक अहमद के खिलाफ ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था. करीब 16 महीने पहले हुई एक कार्रवाई को छोड़कर ईडी अभी तक अतीक अहमद के मामले में शांत बैठी हुई थी. ईडी ने नवंबर 2021 में प्रयागराज के फूलपुर इलाके में अतीक अहमद की 8 करोड़ रुपए की एक संपत्ति जब्त की थी. यह प्रॉपर्टी अतीक की पत्नी शाइस्ता के नाम पर साढ़े चार करोड़ रुपए में खरीदी गई थी.

इसके अलावा ईडी ने अतीक और उसके परिवार के साथ ही कंपनियों के कई बैंक खाते भी सीज कराए थे. अतीक अहमद और उसके परिवार से जुड़े लोगों के 13 बैंक खाते सीज किए गए थे. इन बैंक खातों में सवा करोड़ रुपए से ज्यादा जमा थे. अतीक अहमद के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच ईडी की प्रयागराज यूनिट कर रही है.

Tags: Atiq Ahmed, Atiq Ahmed Case History, Bahubali Atiq Ahmed

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें