जानवर काफी मासूम होते हैं. उनकी मासूमियत लोगों का दिल जीत लेती है. लेकिन कई बार आपको ऐसे जानवर भी दिख जाते हैं, खूंखार होते हैं. ये लोगों को काटने से भी पीछे नहीं हटते. हालांकि, कुछ बेहद चंचल जानवर भी होते हैं. इनके नॉटी बिहेवियर से लोग खुश हो जाते हैं. थाईलैंड का एक नॉटी बंदर इन दिनों काफी चर्चा में है. ये बंदर थाईलैंड के कैपिटल बैंकाक के सफारी वर्ल्ड ज़ू में रहता है. ये इतना फ्रेंडली है कि अपने यहां आने वाले हर टूरिस्ट के साथ मस्ती करता नजर आ जाता है.
जू में आने वाले हर टूरिस्ट के साथ, खासकर महिलाओं के साथ ये बंदर खूब मस्ती करता है. जब भी कोई महिला उसके नजदीक जाती है, वो झट से उसे पकड़ लेता है और उसके बाद महिला को पकड़कर उसकी बॉडी को छूने लगता है. बंदर का नाम होंग है. इंटरनेट पर वो इतना चर्चित है कि उसे किसी स्टार की तरह ट्रीट किया जाता है. होंग ज्यादातर महिलाओं के ब्रेस्ट पर अटैक करता है और फिर उसके गाल पर चुम्मा ले लेता है.
लड़की रह गई हैरान
सोशल मीडिया पर हाल Panisara Rikulsurakan नाम की एक लड़की ने इसकी तस्वीरें पोस्ट की. 26 साल की ये महिला सफारी में घूमने गई थी. उसने पिंक रंग की टॉप और काले रंग का शॉर्ट्स पहन रखा था. जैसे ही वो होंग के पास गई, उसने पनिसरा को पकड़ लिया. इसके बाद वो उसकी छाती को दबाने लगा और उसके गाल पर किस करने लगा. होंग की ये हरकत नई नहीं है. वो अक्सर सफारी में आई लड़कियों के साथ ऐसा ही करता है.
लड़कियां करती हैं एन्जॉय
फोटो खिंचवाने आते हैं लोग
होंग अपनी इन छिछोरी हरकतों के कारण ही जाना जाता है. वो अक्सर ऐसी हरकत करता है. लेकिन लोग इसे एन्जॉय करते हैं. लड़कियां जानते हुए होंग के नजदीक आती हैं और फिर इसकी हरकतों को रिकॉर्ड करती हैं. कुछ समय पहले होंग का वीडियो जब सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था तब ही वो वायरल हो गया था. अब लोग सिर्फ होंग से मिलने के लिए सफारी में आते हैं. हालांकि, कुछ लोगों ने पेटा में इसकी कंप्लेन की. उनका कहना है कि होंग को एक्सप्लॉइट किया जाता है. जबकि सफारी घूमने आए लोग इससे इंकार करते हैं. उनका कहना है कि होंग काफी अच्छे से बिहेव करता है. सिर्फ वो मजाक में लड़कियों को पकड़ कर मस्ती में किस कर लेता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ajab Gajab, Khabre jara hatke, Weird news
FIRST PUBLISHED : May 09, 2023, 17:00 IST








