Gurugram News: गुरुग्राम में दो दर्जन इलाकों में आज रहेगी पानी की किल्लत, सिग्नेचर टॉवर के पास पड़ रही है नई पाइप लाइन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम (हरियाणा): गुरुग्राम में आज यानी मंगलवार को करीब दो दर्जन इलाकों में पानी की किल्लत रहेगी. सिग्नेचर टावर के पास नई लाइन डालने के चलते पानी की सप्लाई बाधित है. मंगलवार सुबह 9 बजे से बुधवार सुबह 9 बजे तक पानी सप्लाई बाधित रहेगी. जीमीडीए ने दो दिन पहले ही लोगों को इसकी जानकारी दे दी थी.

गुरुग्राम के 24 से ज्यादा सेक्टर और कॉलोनी के लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं. दरअसल गुरुग्राम में जीमीडीए ने सिग्नेचर टावर के पास 900 MM की पानी की नई लाइन डालने का काम शुरू किया है. इसलिए नए शहर के कई इलाके पानी की किल्लत से दो चार हो रहे है. हालांकि जीमीडीए ने लोगों को दो दिन पहले ही आगाह कर दिया था कि 9 मई को सुबह दस बजे से 10 मई कि सुबह दस बजे तक पानी सप्लाई बाधित रहेगी.

 नई पाइप लाइन के डालने के चलते जिन सेक्टरों में दिक्कत हो रही है उसमें मुख्य रूप से सेक्टर 16, 17, 18, 19, 20, 27, 28, 29, 30, 43, DLF Phase 1, 3, 4, सुशांत लोक, सुशांत लोक फेज-1, फेज- 2, साउथ सिटी फेज-1, उद्योग विहार फेज-1, 2, 3, 4, 5 एमजी रोड, सूर्या विहार हैं. इसके अलावा भी कई और इलाके भी पानी की सप्लाई से 24 घंटे के लिए बाधित रहेंगे.

 ये भी पढ़ें- 5 लाख रुपये रिश्वत लेते रेलवे मेडिकल ऑफिसर गिरफ्तार, 15 लाख रुपये मांग रहा था आरोपी रोहित कुंडू

” isDesktop=”true” id=”6138789″ >

सिग्नेचर टावर के पास जो पानी की लाइन है, वो काफी पुरानी है. इस वजह से अक्सर उस लाइन में पानी की लिकेज की समस्या बनी हुई थी. इसलिए अब जीमीडीए इस पुरानी हो चुकी लाइन को बदलने का काम कर रहा है.

Tags: Gurugram news, Haryana news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें