घर बाहर सो रही महिला का मिला निर्वस्त्र शव,गला रेत हुई हत्या

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी जिले में घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या से सनसनी मच गई,महिला का चारपाई से कुछ दूर पर ही निर्वस्त्र हालत में शव मिला है,महिला अपने परिजनों से अलग रहती थी और अकेली ही घर के बाहर सो रही थी,हत्या की सूचना पर पहुंची पिपरी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।

घटना पिपरी थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव की है जहा सीता देवी (45) पत्नी स्व सुरेश कुमार अपने 3 बेटे गोविंद, पंकज और नीरज के साथ रहती थी। देर रात उसकी धारदार हथियार से सिर व गर्दन पर वार कर निर्मम हत्या कर दी गई।मृतका सीता देवी अपने परिजनों से अलग कुछ दूर पर बने मकान में रहती थी,महिला के पति की कुछ साल पहले मौत हो गई थी,महिला प्रतिदिन की तरह अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी,सुबह लोगो ने महिला का रक्तरंजित शव देखा तो हड़कंप मच गया,ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।

 

रिपोर्ट- मो0 फ़ैज़

कौशाम्बी

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें