अमृतसर ब्लास्ट केस में बड़ा खुलासा, 2 दिन में हुए 2 धमाकों में 300 ग्राम क्रैकर एक्सप्लोसिव का हुआ था इस्तेमाल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमृतसर. पंजाब के अमृतसर में हुए लगातार दो दिन में दो धमाकों (Amritsar blasts) में क्रैकर एक्सप्लोसिव (Cracker Explosive) का इस्तेमाल किया गया था. दोनों धमाकों में कुल 300 ग्राम क्रैकर एक्सप्लोसिव का इस्तेमाल किया गया. जांच एजेंसी के मुताबिक रस्सी के सहारे छत से एक्सप्लोसिव को प्लांट किया गया था. प्रारंभिक जांच में जांच एजेंसियां इसे लो इंटेंसिटी ब्लास्ट मान रही हैं. खुफिया एजेंसियों को इस बात की भी जानकारी मिली है कि पाकिस्तान के इशारे पर पंजाब में मौजूद ड्रग तस्करों के नेटवर्क का हाथ इन धमाकों के पीछे है. खुफिया एजेंसियों को ये भी अहम इनपुट मिले हैं कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार पंजाब में ड्रग नेटवर्क के खिलाफ जो अभियान चला रही हैं, उससे ध्यान भटकाने के लिए ये धमाके किए गए हैं.

स्वर्ण मंदिर के पास हेरिटेज स्ट्रीट में दो दिन लगातार धमाके हुए हैं. सोमवार सुबह भी उसी जगह के पास दूसरा धमाका हुआ, जहां शनिवार रात पहला धमाका हुआ था. डीजीपी गौरव यादव ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद कहा था कि ‘दोनों विस्फोट बिना डेटोनेटर वाले निम्न श्रेणी के विस्फोटकों के कारण हुए.’ डीजीपी ने कहा कि अपराध के घटना स्थल की प्रारंभिक जांच और विशेषज्ञों द्वारा फोरेंसिक विश्लेषण के आधार पर ये दोनों कच्चे बम थे और स्थानीय रूप से जुटाए सामान से बनाए लगते हैं. डीजीपी ने कहा कि ‘हमें किसी डेटोनेटर का सबूत नहीं मिला. ऐसा लगता है कि विस्फोट करने के लिए विस्फोटक सामग्री को एक कंटेनर में रखा गया था.’

Tags: Amritsar, Amritsar Blast, Amritsar news, Punjab news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें