शिखा श्रेया/रांची. झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित शहीद मैदान में डिज्नीलैंड फन मेला लगा हैं.जहां बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए एक से बढ़कर एक झूले व स्टॉल मौजूद हैं.साथी अगर आप खाने के शौकीन हैं तो भी आपके लिए मेला काफी कुछ लेकर आया है.आने वाले 45 दिनों तक चलने वाले इस मेले में 70 के करीब स्टॉल लगाए गए हैं व बच्चों को ध्यान में रखते हुए एक से बढ़कर एक झूले भी हैं.
मेला आयोजक अजीत कुमार ने News18 Localको बताया,यह मेला हमने हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर लगाया है.बच्चों के लिए यहां पर डिस्को से लेकर बिजली झूला व घोड़ा, ड्रैगन व कार झूला और वाटर बोटिंग शामिल है.वहीं 5 गेम स्टॉल है जहां बच्चे गेम खेल सकते हैं.वहीं हमने झारखंडी व्यंजनों का भी ध्यान में रखा है.यहां उत्तर प्रदेश व कोलकाता से भी कुछ स्टाल लगाए गए हैं.एक छत के नीचे गेमिंग, फूड इन व मस्ती की सारी चीज मौजूद है.
मेले में ट्राई कर सकते हैं झारखंडी खान
आपके शहर से (रांची)

Palamu News: पलामू में बन रहा झारखंड का पहला परशुराम मंदिर, ‘हर घर से एक ईंट’ अभियान शुरू

Gold Silver price in Ranchi Today: सोने-चांदी का भाव उछला, जानें लेटेस्ट रेट

Weather Update: इस हफ्ते वाॅर्निंग! भट्टी-सा तपने वाला है झारखंड, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा तापमान

Amethi Crime News: दो अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 14 लाख रुपए कीमत का माल जब्त

Gumla News: गुमला में हो रहा फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण, मल से बनाया जाएगा खाद

Indian Railways: खुशखबरी! अब हैदरनगर और उंटारी रोड स्टेशन पर भी रुकेगी रांची-सासाराम एक्सप्रेस, जानें टाइमिंग

Palamu News: पलाश के फूल से बनेगा हर्बल अबीर, किसानों को मिलेगा लाभ

Bokaro News: DPS में कार्यशाला का आयोजन, छात्रों ने बनाए छऊ नृत्य से जुड़े मुखौटे

Godda News: वर्ल्ड रेडक्रॉस डे पर रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन, इस शख्स ने 53वीं बार किया ब्लड डोनेट

Accident In Gumla : जीजा साले को बोलेरो ने मारी टक्कर, मौत; बेटे के लिए बाजार से जन्मदिन पर लेने जा रहे थे गिफ्ट

Deoghar News : दूल्हे के मोर-मुकुट के लिए फेमस है यह दुकान, शिवरात्रि पर बैद्यनाथ मंदिर यहीं से जाता है मोर-मुकुट
खाने की बात करे तो यहां पर आपको झारखंड का फेमस खाना दुस्का छोले मिलेंगे व मालपुआ और खाजो लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं टाइमपास के लिए मसाला पॉपकॉर्न है तो आइसक्रीम से लेकर पिज़्ज़ा मोमोज भी मेले में मिल रही है. अजीत कुमार ने बताया मेले में महिलाओं को ध्यान में रखते हुए भी 10 से 12 स्टाल लगाए गए हैं.महिलाओं के लिए जूती से लेकर कुर्ती, प्लाजो, इयररिंग्स, सिंगार के सामान, चूड़ियां व मेकअप के आइटम उपलब्ध है.
अगर पुरुष की बात की जाए तो पुरुषों के लिए यहां पर खादी के कई स्टॉल लगाए गए हैं.खादी के कुर्ते से लेकर पैजामा व बंडी ट्राई कर सकते हैं.जिनकी कीमत 200 से 600 के बीच में है और अगर आप घर के लिए शॉपिंग करना चाहते हैं तो इससे अच्छी जगह और कंही नहीं हो सकती.क्योंकि यहां पर 10 हजार के करीब ग्रॉसरी आइटम लाए गए हैं.जिसमें कप, प्लेट व चम्मच तक शामिल हैहै जिनकी कीमत 120 से 2000 रुपए तक है.
शाम में 4 से रात 10 बजे तक उठा सकते हैं मेले का लुत्फ
अगर आप भी मेले में आना चाहते हैं तो उसका टाइमिंग शाम के 4:00 से रात के 10:00 बजे तक है.वही बड़ों की एंट्री फीस 20 रुपए है तो 3 साल तक के बच्चों के टिकट के कोई चार्ज नहीं लगेंगे.अजीत कुमार ने बताया, आने वाले दिनों में हम गर्मी छुट्टी को देखते हुए बच्चों के लिए एंट्री फ्री भी करेंगे पर फिलहाल 3 साल तक से बड़े बच्चों के टिकट चार्ज लगेंगे.यहां आने के लिए आप इस गूगल मैप का उपयोग कर सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Jharkhand news, Ranchi news, Summer vacation
FIRST PUBLISHED : May 09, 2023, 12:22 IST








