सुष्मिता सेन के मैनेजर्स को लगा ‘पगला गई है एक्ट्रेस‘, छोड़कर भागे, किस्सा सुन हर कोई रह गया शॉक्ड

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. 47 की हो चुकी सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने दम पर फिल्म इंडस्ट्री में एक जबरदस्त पहचान बनाई है. उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1996 में आई फिल्म ‘दस्तक’ से की थी. अपने 27 साल के फिल्मी करियर में सुष्मिता ने एक से बढ़ कर एक फिल्मों में काम किया, जिसमें से उनकी कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं. 90 के दशक में सुष्मिता सेन फिल्मों में एक्टिंग के के साथ ही साथ अपने आइटम नंबर के लिए भी मशहूर थी.

उनके आइटम नंबर को दर्शकों का खूब प्यार मिला है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि जब सुष्मिता ने आइटम नंबर करना शुरू किया तो लोगों उन्हें काफी बुरा भला कहा था. उन्हें आइटम नंबर नहीं करने की नसीहतें भी दी गई थीं. उनके आइटम नंबर करने को लेकर लोगों की सोच पहले बहुत अलग थी. लोग ऐसे गानों को एक बड़े कलाकार के लिए अच्छा नहीं मानते थे.

ये सारी बातें बताते हुए एक बार सुष्मिता सेन ने कहा था कि उनके आइटम नंबर करने का विरोध खुद उनके दो मैनेजर्स ने ही किया था. और जब उन्होंने अपने मैनेजर्स की बात नहीं मानी तो उनके दोनों मैनेजर्स ने उन्हें पागल करार देते हुए उनके साथ काम करना बंद कर दिया था. बता दें  कि सुष्मिता सेन  ‘मैं कुड़ी अंजनी हूं’ (ज़ोर), ‘महबूब मेरे’ (फिजा), ‘दिलबर दिलबर’ (सिर्फ तुम), ‘शकलाका बेबी’ (नायक) और ‘शकीरा’ (नॉ प्रॉब्लम) जैसे आइटम नंबर्स के लिए फेमस हैं.

” isDesktop=”true” id=”6136743″ >

‘Film Companion’ के एक इंटरव्यू में सुष्मिता सेन ने कहा था, ‘पहले कोई लीड एक्टर अगर फिल्मों में आइटम नंबर करे तो उसे काफी अजीब निगाहों से देखा जाता था. अक्सर लोग उनके फैसले पर सवाल उठाते और उनके बारे में एक अजीब धारणा बना लेते थे. हालांकि मुझे ऐसी बातों की कोई परवाह नहीं थी. मैंने जो भी आइटम नंबर किये उस पर खुद पर गर्व है.

Jee Le Zaraa: कैटरीना-प्रियंका-आलिया की बढ़ी बेताबी,करना पडे़गा लंबा इंतजार!

बातचीत में सुष्मिता सेन ने आइटम नंबर करने पर अपने दो मैनेजर्स की बर्ताव को लेकर बताया था कि ‘जब उन्होंने आइटम नंबर किए तो उनके पास दो मैनेजर थे, जिन्होंने उन्हें छोड़ दिया. वह उस समय सोचने लगे थे कि ‘मैं पागल हूं कि मैं एक आइटम सॉन्ग करने के लिए हां कह रही हूं, और आप मुझे एक पूरी फिल्म में लेने की कोशिश कर रहे थे’. सुष्मिता का कहना था कि उन दिनों अगर कोई एक्टर आपने अपने मैनेजर को बताए बिना फैसला ले लेता था वह उनको काफी बुरा लगता था. यही कारण था उनके मैनेजर्स उनके साथ काम करना बंद कर दिया था.

Tags: Entertainment, Entertainment news., Entertainment Throwback, Sushmita sen

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें