
प्रयागराज. वैसे तो लेटेवाले हनुमान जी अपने भक्तों का कल्याण करते ही हैं, लेकिन मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करने वाले भक्तों पर उनकी विशेष कृपा हो जाती है. प्रयागराज स्थित लेटेवाले हनुमान जी के मंदिर में मंगलवार के दिन प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है. खास बात यह है कि 21 बार हनुमान चालीसा का पाठ करनेवाले भक्तों को विशेष कृपा प्राप्त होती है. ये बातें आचार्य लक्ष्मीकांत शास्त्री ने कहीं.
आचार्य लक्ष्मीकांत शास्त्री ने बताया कि भक्तों को सुंदरकांड का पाठ स्वयं करना चाहिए. सुंदरकांड में रामदूत पवन पुत्र हनुमान का यशोगान किया गया है. इसके पाठ से बिगड़े हुए काम बनते हैं. किसी भी प्रकार की परेशानी हो, संकट हो, सुंदरकांड के पाठ से ये समाप्त होने लगते हैं.
लक्ष्मीकांत शास्त्री ने बताया कि कई भक्त ऐसे हैं, जिन्होंने मंगलवार के दिन 21 बार सुंदरकांड का पाठ कर हनुमान जी की कृपा प्राप्त की है. उनका गृह क्लेश दूर हुआ है. वैसे तो सुंदरकांड का पाठ सच्चे मन से एक ही बार करने पर लाभ मिलता है. लेकिन 21 बार लगातार करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं. मंगलवार के दिन ऐसा करने से भक्तों के घर में सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 09, 2023, 10:00 IST








