Cheque Rules: क्‍या होता है चेक Endorsement और A/C Payee? कब होता है इनका यूज, जानें यहां

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

चेक को काटते समय जिसके नाम पैसा ट्रांसफर करना है.
उसके नाम के साथ-साथ बैंक अकाउंट नंबर भी डालना चाहिए.
चेक के बायीं ओर कॉर्नर पर दो लाइन भी खींचना होता है.

नई दिल्ली. चेक का इस्तेमाल कभी न कभी तो लगभग सभी ने किया ही होगा. जब भी चेक से पेमेंट किया जाता है तो इसमें प्राप्‍तकर्ता का नाम, बैंक डीटेल्‍स के साथ कितना अमाउंट ट्रांसफर करना है, ये जानकारी दी जाती है और साइन किए जाते हैं. इसके अलावा चेक के कॉर्नर पर दो लकीरें खींची जाती हैं. इन लाइनों का मतलब होता है अकाउंट पेयी ओनली. क्या आप जानते हैं A/C Payee और Cheque Endorsement का क्या होता है मतलब. इन दोनों चेक में क्या अंतर है? कब इनका इस्तेमाल किया जाता है. आइए आपको बताते हैं.

किसी भी तरह के चेक को काटते समय जिसके नाम पैसा ट्रांसफर करना है उसके नाम के साथ-साथ बैंक अकाउंट नंबर भी डालना चाहिए. ऐसे में पैसा उल्लिखित बैंक अकाउंट के अलावा किसी अन्य अकांउट में क्रेडिट नहीं होगा.

ये भी पढ़ें: Indian Railway: बंद हो जाएंगे पेपर टिकट? रेलवे उठाने जा रहा है ये बड़ा कदम, बोर्ड ने जारी किया आदेश

A/C Payee
चेक के बायीं ओर कॉर्नर पर खींचीं गई दो लाइन का मतलब होता है अकाउंट पेयी ओनली यानी अकाउंट में भरा हुआ अमाउंट सिर्फ उसी व्‍यक्ति को प्राप्‍त हो, जिसके नाम से चेक काटा गया है. कई बार लोग चेक पर खींचीं गई इन लाइनों के बीच में Account Payee या A/C Payee लिख भी देते हैं. अकाउंट पेयी चेक को कोई अन्‍य व्‍यक्ति कैश नहीं करवा सकता. सिर्फ उसी व्‍यक्ति के अकाउंट में चेक में भरा गया अमाउंट ट्रांसफर किया जाएगा, जिसके नाम पर चेक काटा गया है. इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि चेक खोने की स्थिति में कोई जालसाज खुद को टार्गेट पर्सन बताकर उसके बदले कैश नहीं ले सकता है.

Cheque Endorsement
अगर चेक के कोनों पर खींचीं गई लाइनों के बीच में A/C Payee न लिखा जाए, तो इस चेक को क्रॉस्‍ड चेक कहा जाता है. क्रॉस्‍ड चेक के पीछे साइन करके Cheque Endorsing की मदद ली जा सकती है. लेकिन अकाउंट पेयी लिखने के बाद चेक को Endorse नहीं किया जा सकता.

कब पड़ती है इसकी जरूरत
दरअसल अगर चेक का पेयी बैंक जाने की स्थिति में न हो, तो वो किसी दूसरे व्यक्ति को भी पैसा पाने के लिए अधिकृत कर सकता है. इस प्रक्रिया को Cheque Endorsement कहा जाता है और इस चेक को एन्‍डोर्सड चेक कहते हैं. जब चेक को Endorse किया जाता है तो इसके पीछे साइन करके देना जरूरी होता है. इस स्थिति में चेक की मदद से पैसे प्राप्‍त करने वाला व्‍यक्ति उन पैसों को किसी अन्‍य अकाउंट में भी ट्रांसफर करवा सकता है.

Tags: Bank news, Business news in hindi, Cheques and cards

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें