
नई दिल्ली – आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के पिता और दिग्गज डायरेक्टर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) अपनी फिल्मों के साथ अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी खबरों में बने रहते हैं. महेश भट्ट की जिंदगी बॉलीवुड के गलियारों में हमेशा से चर्चा का विषय रही है. फिर चाहे डायरेक्टर की दो शादियों की बात हो या फिर उनके पेरेंट्स की. आलिया भट्ट के पिता ने एक बार अपनी जिंदगी के पुराने पन्नों को पलटते हुए अपने बचपन की कड़वी यादों को शेयर किया था.
दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान महेश भट्ट से पूछा गया था कि वह असल जिंदगी में कैसे पिता हैं. जिसके जवाब में डायरेक्टर ने कहा था कि उन्हें पिता का मतलब और जिम्मेदारियां पता ही नहीं थीं. उन्होंने बचपन में कभी अपने पिता के साथ समय नहीं बिताया था. अपने माता- पिता के बारे में आगे बात करते हुए उन्होंने बताया था कि कैसे बचपन में उन्हें लोग उनके पिता के बारे में पूछकर परेशान करते थे.
उन्होंने साझा किया था कि एक मुस्लिम महिला होने के बावजूद उनकी मां को हिंदू बनकर रहना पड़ता था. महेश भट्ट का जन्म एक मुस्लिम मां और हिंदू पिता के घर हुआ था. उनकी मां एक शिया मुस्लिम थीं और वह विभाजन के बाद मुंबई के शिवाजी पार्क में रहते थे. लेकिन शिवाजी पार्क में ज्यादातर हिंदू लोग ही रहते थे जिस वजह से उनकी मां को अपना धर्म छिपाना पड़ता था.
साथ नहीं रहते थे पिता-
महेश भट्ट ने आगे बताया था कि मुस्लिम होने के बावजूद उनकी मां साड़ी पहनती थीं और टीका लगाती थीं. महेश भट्ट के पिता नानाभाई भट्ट एक हिंदू ब्राह्मण थे और वह अपने दूसरे परिवार के साथ अंधेरी में रहते थे. डायरेक्टर ने खुलासा किया था कि उनके पिता कभी- कभी उनसे मिलने आते थे तो उन्हें लगता था कि कोई बाहरी आया है.
नहीं हुई थी माता- पिता की शादी-
अलग- अलग धर्म से ताल्लुक रखने की वजह से महेश भट्ट के पिता और उनकी मां कभी शादी नहीं कर पाए थे. जिस वजह से उन्हें बचपन में काफी ताने सुनने पड़ते थे. महेश भट्ट की मां शिरीन मोहम्मद अली गुजराती फिल्मों की बड़ी एक्ट्रेस थीं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Alia Bhatt, Mahesh bhatt
FIRST PUBLISHED : May 09, 2023, 03:30 IST








