
मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 09 May 2023)
आज आप सुस्त रहेंगे. शरीर में ताजगी का अभाव रहेगा. स्वभाव में उग्रता बढ़ने से आपका काम बिगड़ सकता है, इसलिए उग्रता को अंकुश में रखना हितकर है. आफिस में उच्च अधिकारियों और महत्वपूर्ण लोगों के साथ आपको अधिक चर्चा और विवाद को टालना चाहिए. किसी धार्मिक काम से बाहर जाने की योजना बन सकती है.
वृष राशिफल (Vrishabh Rashifal, 09 May 2023)
अत्यधिक कार्यभार तथा खान-पान में असावधानी रखने के कारण स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा. पर्याप्त मात्रा में नींद और आहार न मिलने से मन बेचैन रहेगा. आज प्रवास न करना आपके हित में है. यात्रा में विघ्न आ सकता है. समय पर काम न पूरा ना होने से आपका मन उदास रह सकता है. आध्यात्मिक अध्ययन और ध्यान से आपको मानसिक राहत मिलेगी.
मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 09 May 2023)
आज आप मौज-शौक और मनोरंजन में रुचि लेंगे. मित्रों तथा प्रियजनों के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बना सकेंगे. सार्वजनिक जीवन में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. मैरीड कपल के बीच रोमांस बढ़ेगा. आपके जीवन में किसी प्रणय प्रसंग की शुरुआत हो सकती है. सार्वजनिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त कर सकेंगे. आप दान-धर्म भी कर सकते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : May 09, 2023, 01:10 IST








