रवि पांडेय/वाराणसी. एटीएस की 30 टीमों ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों से पीएफआई (PFI) के सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इसमें वाराणसी के भी चार युवक शामिल हैं. इनके पास से संदिग्ध वस्तुएं बरामद हुई हैं. एटीएस की टीम ने शनिवार की रात वाराणसी के 6 थाना क्षेत्रों में छापेमारी की, इस दौरान चार युवकों को शक के दायरे में हिरासत में रखा गया. फिर उनसे पूछताछ की गई. इसके बाद रविवार दोपहर में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
जानकारी के अनुसार, एटीएस की टीम शनिवार देर रात वाराणसी पहुंची. यहां स्थानीय पुलिस के साथ छह थाना क्षेत्रों में छापेमारी की. इसमें आदमपुरा, चौक, जैतपुरा, भेलुपर, सारनाथ, कोतवाली, थाना क्षेत्रों में कार्रवाई गई, जिसमें 4 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पांडेयपुर स्थित ATS दफ्तर में पूछताछ की गई. सूत्रों के अनुसार, रविवार दोपहर तक ATS ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया.
मोबाइल और लैपटॉप से खुला राज
सूत्रों की मानें तो पकड़े गए आरोपियों में दो का नाम सामने आया है. इनके नाम परवेज अहमद और रईस अहमद हैं. इसके अलावा चारों आरोपियों के पास से मोबाइल और लैपटॉप भी बरामद हुए हैं. ATS ने पूछताछ में मोबाइल कॉल डिटेल खंगाली और लैपटॉप की भी जांच की. सूत्रों के अनुसार, चारों आरोपियों की संलिप्तता पीएफआई से मिली है, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
आपके शहर से (वाराणसी)

UP Bijli Sakhi Yojana: बिजली सखियों ने किया कमाल, लोगों से वसूले 3 करोड़ से ज्यादा

भोजपुरी में पढ़ें – मनुष्य के बुद्धि के ललकारत, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानि AI

Weather Update: वाराणसी में आज तापमान पहुंच सकता है 44 डिग्री, जानें इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

The Kerala Story: काशी के संतों ने देखी फिल्म, बोले- केरल में हुआ धर्मांतरण का बड़ा खेल

Varanasi News: कम पैसों में फाइव स्टार होटल जैसी सुविधा चाहिए तो जल्द करें टेंट सिटी की बुकिंग, 22 दिन बाद..

Gold Silver price in Varanasi Today: शादी के सीजन में रुला रहा है सोना और चांदी, खरीदारी से पहले यहां जानिए ताजा रेट

Varanasi Weather Update: फिर सताएगी गर्मी, हीट वेब ढाएगा कहर, वीकेंड में ऐसा होगा वाराणसी का मौसम

Kashi Vishwanath Dham: काशी विश्वनाथ धाम में भक्तों की नहीं होगी अब ‘अग्निपरीक्षा’! किए गए विशेष इंतजाम

Sankashti chaturthi: संकष्टी चतुर्थी पर भगवान गणेश को चढ़ाएं ये 5 चीजें, दूर होगी जीवन की हर बाधा

Varanasi News : BHU के इस म्यूजियम में है दुनिया का सबसे बड़ा सारंगी, इतनी है ऊंचाई

Nagar Nikay Chunav Result: दोपहर 12 बजे से आने लगेंगे वार्डो के रिजल्ट, जानें काउंटिंग के लिए क्या है इंतजाम
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: PFI, UP ATS, UP news, Varanasi news
FIRST PUBLISHED : May 08, 2023, 22:44 IST








