पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा थाना कोखराज का औचक निरीक्षण किया गया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मो0 फ़ैज़/कौशाम्बी

पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी बृजेश कुमार श्रीवास्तव महोदय द्वारा थाना कोखराज का औचक निरीक्षण किया गया। थाना कार्यालय सीसीटीएनएस कक्ष, अपराध रजिस्टर, मालखाना , अन्य रजिस्टरों व अभिलेखों को चेक किया गया एवं उनको अध्यावधिक रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तथा विवेचकों को लंबित विवेचनाओं के निस्तारण हेतु आदेश दिए गए। महिला हेल्प डेस्क तथा साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया। मेस में भोजन की गुणवत्ता को चेक किया गया एवं शस्त्रों को भी चेक किया गया। बैरकों और थाना परिसर के अन्य भवनों का भी निरीक्षण किया गया तथा साफ सफाई हेतु निर्देशित किया गया। कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी व सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें