हरियाणा: बच्चों की तस्करी करने के मामले में 2 महिलाएं गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हांसी. हरियाणा (Haryana) पुलिस ने बच्चों की तस्करी करने के मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है. हांसी पुलिस ने दोनों महिलाओं को  न्यायालय में पेश करके 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है. रिमांड के दौरान आरोपी महिलाओं से गहनता से पूछताछ की जाएगी और पता लगाया जाएगा कि इससे पहले कितने बच्चों की खरीद फरोख्त में शामिल रही है. मामले की जानकारी देते हुए सिटी थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार की महिलाओं की पहचान हांसी निवासी सोनिया व पायल के रूप में हुई. आरोप है कि ये महिलाएं, लोगों को गुमराह करके उनके बच्चों को खरीदती और उनको बेचती हैं.

थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पायल व सोनिया नामक दो महिलाओं ने मिलकर हनुमान कालोनी निवासी सुनीता को बहला- फुसलाकर कर करीब 20 दिन की बच्ची को लेकर सुनीता को बिना बताये 1 लाख 30 हजार रुपए में बेचने वाली हैं. अगर तुरंत रेड की जाए तो दोनों महिलाएं बच्ची सहित काबू आ सकती है. पुलिस ने सूचना के आधार पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए दोनों महिलाओं से पूछताछ की जिस पर यह महिलाएं कोई बच्चे के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई.

अमीर घर में जाएगा बच्‍चा और तुझे भी मिल जाएगी रकम
पुलिस ने बताया कि हनुमान कालोनी निवासी सुनीता का बच्चा उससे लेकर कहा कि हम तेरे बच्चे को पालन पोषण के लिए किसी अमीर घराने को दे देंगे. इससे तुझे भी कुछ रकम मिल जाएगी. पायल और सोनिया ने सुनीता को तरह- तरह की बातें करते हुए बहलाने की कोशिश की थी.

Tags: Haryana police

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें