कहां गुम हो गए गुड्डू मुस्लिम, शाइस्‍ता और साबिर? कौशाम्‍बी के फार्म हाउस से लेकर कछार तक कई ठिकानों का चला पता

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रयागराज
उमेश पाल हत्याकांड के बाद जहां असद और दो शूटर एनकाउंटर में ढेर हो गए। वहीं साजिशकर्ता अतीक और अशरफ भी पुलिस हिरासत में हमलावरों की गोली के शिकार हो गए लेकिन इस कांड में शामिल रहे 5 लाख के इनामी गुड्रडू मुस्लिम, साबिर और 50 हजार की इनामी शाइस्‍ता परवीन अब तक पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहे हैं। ये तीनों एसटीएफ और पुलिस को लगातार छका रहे हैं। इनकी तलाश में एसटीएफ प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भटकती रही लेकिन अब पता चता चला है कि उमेश पाल हत्‍याकांड के शूटर पड़ोसी जिले कौशाम्बी में ठौर पाकर आराम से निकल भागे। अब जब सर्विलांस, मुखबिर और अन्य सूत्रों से पुलिस और एसटीएफ ने अभियान तेज किया है तो कई सनसनीखेज जानकारियां सामने आ रही हैं।
उमेश पाल हत्याकांड के सबसे कुख्यात शूटर गुड्डू मुस्लिम को कौशाम्बी के एक फार्म हाउस में पनाह दी गई थी। दो रात वहां फरारी काटने के बाद गुड्डू निकल गया था। यह भी कहा जा रहा है कि गुड्डू के लिए वहां पिस्टल का इंतजाम हुआ था। हालांकि भनक लगने के बाद सरायअकिल, पिपरी समेत कई थानों की फोर्स और पीएसी ने अवधन गांव के फार्म हाउस समेत कई घरों में दबिश दी, लेकिन गुड्डू वहां से निकल चुका था। गुड्डू मुस्लिम को पनाह राजू पाल हत्याकांड के आरोपित कवि और उसके करीबियों ने दी थी। मामले में दो सगे भाई नसीम और शमीम का नाम सामने आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नसीम और शमीम पर पिपरी, कौशाम्बी में मुकदमे दर्ज हैं। छापामारी के दौरान पुलिस को इन दोनों भाइयों की कई फोटो माफिया अतीक, उसके भाई अशरफ के साथ भी मिली है। अतीक गैंग के कई और शूटर व मेंबर के साथ भी फोटो, वीडियो सामने आए हैं।

 

रिपोर्ट- जुबैर खान

प्रयागराज

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें