एक साथ जन्म, 45 साल बाद एक साथ एक ही दिन मौत, बनारस की जुड़वा बहनों के साथ अजब हादसा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मिर्जापुर के अदलहाट में सोमवार को एक हादसे ने लोगों को हैरान कर दिया। वाराणसी की रहने वाली जुड़वा बहनों की सड़क हादसे में मौत हो गई। चार दशक पहले एक साथ जन्म लेने वाली बहनों की एक साथ एक ही जगह पर मौत हो गई। दोनों की उम्र 45 साल थी। दोनों बनारस से मिर्जापुर समधियानाम में आईं थीं। दोपहर करीब तीन बजे सड़क पार करते समय हादसा हुआ। हादसा इतनी तेजी से हुआ कि वाहन लेकर चालक फरार भी हो गया और किसी को उसके बारे में पता नहीं चल सका। लोग यह भी नहीं बात पा रहे कि कौन से वाहन से हादसा हुआ है।
वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के नया महादेव निवासी कमला साहनी(45) पत्नी शिवराम साहनी और विमला साहनी(45) पत्नी स्व. नंदकिशोर साहनी जुड़वां बहनें थीं। कमला की बेटी की शादी अदलहाट के नरायनपुर के छोटा मिर्जापुर गांव में राजन साहनी पुत्र भरत साहनी से हुई थी। बीमार समधी भरत साहनी को देखने के लिए सोमवार को दोनों बहनें ऑटो से छोटा मिर्जापुर आईं थीं।
सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे छोटा मिर्जापुर पहुंची और ऑटो से उतरने के बाद मिर्जापुर-बनारस हाईवे पर पैदल ही सड़क पार करने लगीं। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद दिया और फरार हो गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
आसपास के लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अदलहाट थानाध्यक्ष विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि फरार चालक की तलाश की जा रही है। घटनास्थल के आस-पास दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से वाहन की पहचान करने की कोशिश हो रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें