
हाइलाइट्स
मणिपुर में 3 मई के बाद भड़की हिंसा के बाद हालात धीरे धीरे हो रहे सामान्य
अब तक 20,000 लोगों को निकाला, करीब 10,000 अब भी फंसे हुए हैं
मणिपुर. मणिपुर में भड़की हिंसा के बाद मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. मुख्यमंत्री ने सोमवार को लोगों से राज्य में शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील करते हुए कहा कि इस जातीय हिंसा में करीब 60 निर्दोष लोग मारे गए हैं. उधर सरकार ने मणिपुर में 3 मई के बाद भड़की हिंसा के बाद अब हालात सामान्य होने की बात कही है. यहां करीब 20 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जबकि 10 हजार लोगों को आश्रय शिविरों में पहुंचाने का कार्य चल रहा है.
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘3 मई की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में करीब 60 निर्दोष लोगों की जान गई है. 231 लोग घायल हुए और करीब 1700 घर जला दिए गए. मैं लोगों से राज्य में शांति लाने की अपील करता हूं. फंसे हुए लोगों को उनके संबंधित स्थानों पर ले जाना शुरू हो गया है.’
मुख्यमंत्री की अपील ऐसे समय में आई है जब कुछ घंटे पहले उच्चतम न्यायालय ने राज्य में जान-माल के भारी नुकसान पर चिंता व्यक्त की थी और केंद्र तथा मणिपुर सरकार से हिंसा प्रभावित लोगों के लिए राहत एवं पुनर्वास प्रयास तेज करने को कहा था.
#WATCH | Around 60 innocent people lost their lives, 231 injured & around 1700 houses burned down in unfortunate incident of May 3. I appeal to people to bring peace to the state. Transportation of stranded persons to their respective locations has begun: Manipur CM N Biren Singh pic.twitter.com/obaYEb9d2c
— ANI (@ANI) May 8, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Amit shah, CM Biren Singh, Manipur News, Manipur violence
FIRST PUBLISHED : May 08, 2023, 22:10 IST








