जब आमिर खान ने की गोविंदा की बेइज्जती, ब्लॉकबस्टर फिल्म को बताया था ‘घटिया’, बोले- डेविड मेरे दोस्त हैं, इसलिए…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुंबईः बॉलीवुड में एक समय ऐसा था, जब हर तरफ गोविंदा (Govinda) ही गोविंदा छाए थे. उनकी जो भी फिल्म आती सुपरहिट साबित होती. दर्शकों के बीच हीरो नंबर वन का अलग ही क्रेज था. उनके पास बैक-टू-बैक फिल्मों के ऑफर थे और डेविड धवन (David Dhawan) से उनकी यारी हर तरफ चर्चा में थी. इसी दौरान गोविंदा की एक फिल्म आई थी ‘आंखें’, जो साल की सुपरहिट फिल्म साबित हुई. इसके गाने आज भी खूब पसंद किए जाते हैं. 1993 में रिलीज हुई गोविंदा की फिल्म ‘आंखें’ (Aankhen) ब्लॉकबस्टर फिल्म थी. लेकिन, दर्शकों के बीच छाई ये फिल्म एक सुपरस्टार को बिलकुल पसंद नही आई थी.

आज भी जब कभी ये फिल्म टीवी पर आती है तो दर्शक टीवी के सामने बैठ जाते हैं. लेकिन, बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) को ये फिल्म कुछ खास नहीं लगी थी. आमिर खान ने एक इंटरव्यू में इस फिल्म को लेकर अपना रिएक्शन दिया था. जिसमें उन्होंने गोविंदा की ‘आंखें’ को ‘वल्गर’ और ‘वाहियात’ तक बता दिया था.

आमिर खान का कहना था कि ‘आंखें फिल्म के डायरेक्टर डेविड मेरे दोस्त हैं, मैंने उन्हें कहा कि मुझे ये फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई. मुझे फिल्म की कुछ चीजें वल्गर लगीं और फिल्म बहुत ही बहुत ही ज्यादा क्रूर थी.’ क्योंकि, उन दिनों आंखें ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी, ऐसे में आमिर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि – ‘ये फिल्म उस टाइम इसलिए चल इसलिए गई क्योंकि, तब मुंबई में बॉम्ब ब्लास्ट हुआ था. उस टाइम लोगों ने अपने आस-पास बहुत निगेटिविटी देखी थी. इसीलिए उस समय लोगों को एक फुल टाइम एंटरटेनर फिल्म चाहिए थी.’

अपनी बात आगे बढ़ाते हुए आमिर ने कहा- ‘लोगों की साइकी उस तरह की थी, शायद इसीलिए लोगों ने ये फिल्म देखी और ये ब्लॉकबस्टर हो गयी. ये वो समय था, जब कोई भी वाहियात-ऊटपटांग फिल्म आई तो लोगों को पसंद आ गई.’ बता दें, आंखें में गोविंदा के साथ-साथ चंकी पांडे, रितु शिवपुरी और शिल्पा शिरोडकर भी लीड रोल में थे. इसके अलावा फिल्म में कादर खान और शक्ति कपूर भी अहम रोल में नजर आए थे.

Tags: Aamir khan, Bollywood, Entertainment, Govinda

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें