
सोशल मीडिया पर तो लोग ढेरों वीडियो देखकर अपना टाइम पास करते रहते हैं. लेकिन इस कड़ी में कुछ ऐसे वीडियोज भी देखने को मिल जाते हैं, जो असली हुनर की पहचान होते हैं. और जो असली हुनरमंद होते हैं उनका टैलेंट हर हाल में प्रभावित कर जाता है. इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की पारंपरिक साड़ी पहनकर जैसे ही स्टंट करती है, लोग तालियां बजाने को मजबूर हो जाते हैं. एक एथलीट का पारंपरिक अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है.
इंस्टाग्राम अकाउंट mishaa_official पर शेयर वीडियो में एक लड़की को साड़ी में स्टंट करते देखकर लोग हैरान रह गए. लड़की ने पारंपरिक मराठी साड़ी पहन रखी थी और जैसी उसने बैकफ्लिप मारना शुरू किया, वहाँ मौजूद लोगों की सांसें अटक गईं. जैसे ही उसका स्टंट खत्म हुआ. लोग तालियां बजाने लगे. वीडियो पोस्ट करने वाली मीशा पेशे से एथलीट हैं. जो अपने ढेरों वीडिओज़ सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करती रहती हैं. जिसे लोग बेहद पसंद करते हैं. आप भी देखिए साड़ी में स्टंट.
साड़ी में स्टंट कर हैरान कर गई लड़की
वायरल वीडियो में एक लड़की बैगनी रंग की मराठी साड़ी और पैरो में स्पोर्ट्स शूज़ पहनकर जैसे ही अपना बैकफ्लिप वाला स्टंट करना शुरू करती है, लोग आंखें फाड़कर बस उसे देखते ही रह जाते हैं. ना कोई स्टेडियम, ना इनडोर हॉल वो तो मराठी साड़ी पहन कर रुखी सड़क पर ही बैकफ्लिप करती जाती है और एक के बाद एक कई बैकफ्लिप करने के बाद जाकर जब रुकती है, तो उसके चेहरे पर खुशी से भरी मुस्कान खिल जाती है. पारंपरिक परिधान में परफेक्शन के साथ किया गया स्टंट, लोगों को बेहद प्रभावित कर गया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Ajab Gajab news, Indian Athletes, Khabre jara hatke, Viral Video on Social Media
FIRST PUBLISHED : May 08, 2023, 21:07 IST








