
नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को चुनाव आयोग (Election Commission) ने नोटिस भेजा है. सोनिया गांधी के संप्रभुता वाले बयान पर खड़गे को नोटिस जारी किया गया है. मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस के ट्विटर हैंडल पर सोनिया गांधी के संप्रभुता वाले बयान पर पोस्ट किया था. इसके बाद अब चुनाव आयोग ने मल्लिकार्जुन खड़गे से स्पष्टीकरण मांगा या रेक्टिफाई करने को कहा है. चुनाव आयोग ने कहा कि यह राजनीतिक दलों की तरफ से किए गए शपथ का उल्लंघन है. बता दें कि बीजेपी की शिकायत के बाद ईसी ने नोटिस जारी किया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 08, 2023, 20:44 IST
Author: Up Head Line
Views: 12








