
उधव कृष्ण/पटना. बिहार में घूमने फिरने और मौज मस्ती करने के लिए जगहों की कोई कमी नहीं है. बात करें राजधानी पटना की तो यहां भी एक से एक आकर्षके जगह मौजूद है. चाहे वह ऐतिहासिक जगह हो, मंदिर हो, मस्जिद हो या फिर भव्य होटल अथवा एक से एक थीम वाला रेस्टोरेंट. आज हम इस कड़ी में एक अनोखे सबमरीन के आकार वाले रेस्टोरेंट की बात कर रहें हैं.
जी हां! एक ऐसा रेस्टोरेंट जिसका आकार और प्रकार सबमरीन यानी की पनडुब्बी जैसा है. इतना ही नहीं, इसके सभी स्टाफ भी नेवी के यूनिफॉर्म में ही दिखते हैं. तो फिर आप भी एक बार यहां जा सकते हैं.
फैमिली फंक्शन से लेकर शादी तक की है व्यवस्था
रेस्टोरेंट के मैनेजर संतोष कुमार मिश्रा बताते हैं कि यहां बर्थडे, कांफ्रेंस, शादी, पार्टी, रिसेप्शन, इंगेजमेंट जैसी सुविधा भी दी जाती है. बड़ी संख्या में लोग सबमरीन जैसी थीम वाले इस रेस्टोरेंटमें अपने फंक्शन के लिए बुकिंग करवाना चाहते हैं, पर पीक टाइम पर बुकिंग चाहने वालों को निराश भी होना पड़ता है. संतोष बताते हैं कि सहूलियत के लिए लोग यहां एडवांस बुकिंग करवा सकते हैं. यहां आपको प्रत्येक प्लेट के हिसाब से बुकिंग मिल जाती है.
आपके शहर से (पटना)
बता दें कि यहां अलग-अलग कैपेसिटी के हिसाब से हॉल बनाए गए हैं, जहां एक बार में यहां 200, 100, 50 और 30 लोग बैठ सकते हैं. इसके अलावा टेरेस पर भी बुकिंग ली जाती है, जहां लोगों के बैठने व पार्टी करने के लिए अच्छी खासी जगह है. इस सबमरीन नुमा रेस्टोरेंटमें एक बार में कुल 600 से अधिक लोग आ सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए 86996 52249 पर संपर्क किया जा सकता है.
कुछ बदलाव के साथ फिर से खोला गया है ये रेस्टोरेंट
भागीरथी विहार एनआईटी घाट पर स्थित है. इसके मैनेजर संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि यह रेस्टोरेंटवर्ष 2017 से बंद हो गया था. लगभग तीन साल बाद वर्ष इसका टेंडर हुआ, जिसे इसके वर्तमान ऑनर भरत भूषण ने लिया है. यह टेंडर 10 साल के लिए हुआ है. संतोष बताते हैं कि इस बार रेस्टोरेंटमें बहुत कुछ बदल गया है.
अब भागीरथ विहार आइएफसी द्वार संचालित होता है. यहां की सारी व्यवस्था को दुरस्त कर दिया गया है. यहां अलग- अलग आयु वर्ग के लोगों के लिए अलग- अलग सुविधा है. फैमली एसी हॉल, कैफे, कपल्स और गंगा व्यू टेरिस का भी निर्माण किया गया है. साथ ही पर्यटकों को अब यहां हर प्रकार के स्वादिष्ट और लजीज पकवान उचित मूल्य पर नेवी स्टाइल में सर्व किए जाते हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bihar News, PATNA NEWS
FIRST PUBLISHED : May 08, 2023, 19:21 IST








