Dausa News : सीएम अशोक गहलौत के दौसा दौरे के दौरान युवक ने किया हंगामा, जानिए वजह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आशीष कुमार शर्मा/ दौसा. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रविवार को दौसा के गीजगढ़ पहुंचे जैसे ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कार्यक्रम स्थल से हेलीपैड पर जा रहे थे. इसी दौरान एक युवक जोर-जोर से नारे लगाने लगा और रोने लगा जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उस युवक को पुलिस की गाड़ी में बिठा कर थाने भिजवाया.

जब युवक से बातचीत की तो पता चला कि वह करौली जिले के मातासुला चुरपुरा गांव का रहने वाला है और उसका नाम अमन बैरवा है. उसका पिता पिछले 3 वर्षों से दुबई गया हुआ है लेकिन ना उसका फोन आता है और ना ही वह अभी लौटा है. ऐसे में अपने पिता की देश वापसी के लिए नेताओं से लेकर अफसरों के पास चक्कर काट रहा है. लेकिन उसे अभी कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है और ना ही उसका पिता घर लौटा है इस दौरान युवक ने करौली कलेक्टर ऑफिस के कार्मिकों व टोडाभीम थाना पुलिस पर भी पैसे लेने के आरोप लगाए.

रविवार को भी युवक अमन बेरवा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मिलने के लिए हिमाचल प्रदेश से दौसा आया था ताकि वह अपने पिता की देश वापसी के लिए गुहार लगा सके लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे मिलने नहीं दिया तो वह जोर जोर से रोने लगा. इस दौरान युवक ने सरकार विरोधी नारे भी लगाए. गौरतलब है कि रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दौसा जिले के गीजगढ़ गांव में महंगाई राहत कैंप का अवलोकन करने आए थे. इस दौरान वे जनसभा को संबोधित करके वापस हेलीपैड की तरफ जा रहे थे इसी दौरान करौली के इस युवक ने जमकर हंगामा किया.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 08, 2023, 18:47 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें