Dewas : धर्म परिवर्तन के लिए आदिवासियों को लालच! एक महिला समेत 3 गिरफ्तार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देवास. देवास में कुछ लोगों पर आदिवासी समाज के लोगों को लालच देकर धर्मांतरण का आरोप लगा है. धर्म परिवर्तन के इस मामले में एक महिला समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि ये तीनों लोग आदिवासी समाज के लोगों को बहला-फुसलाकर और रुपयों का लालच देकर धर्मांतरण करने के लिए उकसा रहे थे. खबर लगते ही हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपियों पकड़कर थाने में शिकायत कर दी.

देवास के उदयनगर थाना इलाके में पहले भी धर्मांतरण के मामले सामने आते रहे हैं. आरोप है कि  मानसिंहपुरा गांव में एक परिवार के लोगों को ईसाई धर्म का ज्ञान देकर बहलाया जा रहा था और धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा था. इसकी जानकारी लगते ही हिंदू संगठन के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को मामले की सूचना दी.

महिलाओं और बच्चों का धर्मांतरण करने का आरोप
जानकारी के मुताबिक मानसिंहपुरा गांव में एक घर में एक महिला औऱ दो पुरुष गांव के लोगों को ईसाई धर्म के बारे में जानकारी दे रहे थे. इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे. इसी दौरान हिंदू संगठन के राजू और लोकेश मौके पर पहुंचे. उन्होंने पुलिस को बताया कि तीनों आरोपी ईसाई धर्म की किताब लेकर महिलाओं को धर्म के बारे में बता रहे थे. उन्हें लालच दे रहे थे कि यदि ईसाई धर्म अपनाते हैं तो आर्थिक सहयोग मिलेगा.

पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार
इसके बाद हिंदू संगठन के लोगों ने आरोपियों को पकड़कर उदय नगर थाने में शिकायत कर दी. देवास एसपी संपत उपाध्याय का कहना है धर्मांतरण की शिकायत मिलने पर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है. इसमें धारा 295 ए समेत अन्य धारा मामला दर्ज किया गया है. मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

Tags: Conversion case, Dewas News, Madhya pradesh news, MP News Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें