
अभिषेक जायसवाल/वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में देश का पहला आध्यात्मिक टेंट सिटी बना है. 15 जनवरी को पीएम मोदी ने फाइव स्टार सुविधा वाले इस लक्जरी टेंट सिटी का उद्घाटन किया था. इसके बाद टेंट में सिटी पर्यटकों की होड़ लग गई थी. हालांकि वाराणसी में गंगा पार बनी इस टेंट सिटी में अब महज 22 दिन ही लोग ठहर पाएंगे. दरअसल 31 मई के बाद इसे हटाने का काम शुरू हो जाएगा.
टेंट सिटी के जनरल मैनेजर वरुण कुमार पांडेय ने बताया कि 31 मई तक ही पर्यटक इस टेंट सिटी में बुकिंग कराकर रह सकते हैं. उसके बाद इसे हटाया जाएगा. बारिश और गंगा में बाढ़ के कारण 15 जून तक इसे हटाने का काम लगभग पूरा भी हो जाएगा. उसके बाद बाढ़ का पानी कम होने के बाद फिर गंगा पार टेंट सिटी बसेगी. सब कुछ ठीक रहा तो देव दीपावली से पहले इस दोबारा बसाया जाएगा.
45 फीसदी तक बुकिंग
वरुण कुमार पांडेय ने बताया कि इस बार टेंट सिटी का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. इस गर्मी के सीजन में भी लोग लक्जरी टेंट सिटी को पसन्द कर रहे हैं. मौजूदा समय में 45 फीसदी कॉटेज की बुकिंग है और आगे भी इंक्वायरी आ रही हैं.
मिल रही ये सुविधा
वाराणसी में गंगा पार बने इस टेंट सिटी में गंगा व्यू कैफे के अलावा बैंक्वेट हॉल, योग सेंटर, फैसिलिटी सेंटर, रेस्टोरेंट, लोकल बाजार, फ्लोटिंगबाथ कुंड, स्पा सेंटर के अलावा गंगा आरती के साथ और भी कई सुविधाएं हैं. यह सभी सुविधाएं पर्यटकों को खासा पसंद आ रही हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 08, 2023, 18:10 IST








