
अनूप पासवान/कवर्धा. प्रदेश के कवर्धा जिले में एक राईस मिल में आग लग गई. शाॅर्ट सर्किट के कारण लगी आग के बाद राईस मिल धू-धू कर जलने लगा. राइस मिल में आग इतनी तेजी से लगी कि वहां मौजूद कर्मचारियों को आग बुझाने का मौका ही नहीं मिला. देखते ही देखते आग ने पूरे राइस मिल को अपने चपेट में ले लिया. लगभग 4 से 5 घंटों की भारी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया.
1.5 करोड़ रुपए का धान जलकर राख
मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात कवर्धा जिले के पंडरिया थाना अंतर्गत ग्राम रमतला स्थित राइस मिल में भीषण आग लग गई है. इसके बाद पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी. फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंचे तब तक आग अपने भीषण रूप ले चुका था. आगजनी की घटना में मिल में मौजूद करीब डेढ़ करोड़ का धान जलकर खाकर हो गया जिससे मिलर को काफी नुकसान उठाना पड़ा है.
5 घंटे में बुझी आग
राइस मिल की आग इतनी भयानक थी कि आसपास किसी को जाने नहीं दिया जा रहा था. फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने रात भर आग पर काबू पाने का प्रयास किया लगभग 5 घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
FIRST PUBLISHED : May 08, 2023, 17:45 IST








