
NEET UG 2023 Answer Key Final Result Date: मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन के लिए आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, NEET UG 2023 की परीक्षा कल यानी 7 मई को संपन्न करा ली गई है. परीक्षा देश और विदेश के कुल 499 शहरों में हुई थी. जिसके लिए तकरीबन 20,87,449 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. अब परीक्षा होने के बाद उम्मीदवारों को इंतजार है कि परीक्षा की फाइनल आंसर की और रिजल्ट की घोषणा कब की जाएगी. इससे जुड़ी जानकारी यहां उपलब्ध कराई जा रही है.
बता दें कि नीट यूजी 2023 की आंसर की और रिजल्ट कब आएगा, इसे लेकर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, NTA ने कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की है. लेकिन पिछले सालों के ट्रेंड्स के आधार पर अनुमान लगाया जा सकता है, कि आंसर की और रिजल्ट कब तक आएंगे. बता दें कि पिछले साल नीट यूजी परीक्षा होने के 45 दिन बाद प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी. वहीं 52 दिन बाद रिजल्ट जारी किया गया था.
इस साल कब आएगा रिजल्ट
इसी आधार पर इस साल अनुमान लगाया जाए तो नीट यूजी 2023 की प्रोविजनल आंसर की 22 जून तक जारी की जा सकती है. वहीं आपत्तियों पर अध्ययन के बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट 27 जून के आसपास जारी किए जा सकते हैं. हालांकि अभी यह केवल अनुमानित तिथि है. सटीक तिथियों के लिए उम्मीदवारों को एनटीए की घोषणा का इंतजार करना होगा. जिसके लिए आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in अथवा nta.ac.in पर विजिट कर लेटेस्ट अपडेट प्राप्त कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें-
कौन हैं लेडी IPS, जिनका वीडियो हुआ वायरल, कभी यूपीएससी की तैयारी छोड़ने का बना लिया था मन
सामंथा प्रभु के 10वीं के मार्क्स कर देंगे आपको हैरान, रिपोर्ट कार्ड में टीचर ने लिखा….
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Education, NEET, Neet exam
FIRST PUBLISHED : May 08, 2023, 16:52 IST








