
संजय यादव/बाराबंकी. राजधानी लखनऊ से सटा जिला बाराबंकी वैसे तो कभी अफीम के लिए प्रसिद्ध हुआ करता था, लेकिन अब यहां खाने-पीने की चीजें भी काफी मशहूर हैं. बाराबंकी में कई ऐसी दुकानें हैं, जो फ्रेश जूस और शेक के लिए मशहूर हैं. बाराबंकी जिले में ऐसा ही एक स्टॉल है, साउथ इंडियन मैंगो शेक का है, जहां के ताजा रसीले आमों का स्वाद लोगों को दूर-दूर से अपनी तरफ खींच लाता है. जिले के सिविल लाइन इलाके में यह फेमस साउथ इंडियन मैंगो शेक का स्टॉल है.
साउथ इंडियन मैंगो शेक के स्टॉल पर बेहतरीन वैरायटी के आम का इस्तेमाल किया जाता है. इसके अलावा शेक में पड़ने वाली आइसक्रीम स्वाद में चार चांद लगा देती है. गर्मी का मौसम होने के चलते यहां शेक पीने वालों की लाइन लगी रहती है. इनमें से कई कस्टमर तो ऐसे हैं जो रोज यहां शेक का मजा लेने आते हैं.
जूस पीने दूर-दूर से आतें है लोग
स्टॉल के मालिक शहजाद अहमद ने बताया कि वह अपने कस्टमर के लिए साफ सफाई का सबसे ज्यादा ध्यान रखते हैं. वह शेक एकदम तरो ताजे आमों से बनाते हैं. इसके अलावा उसमें आइसक्रीम चेरी और कई तरह के फ्लेवर भी डालते हैं. शेक में पड़ने वाले ड्राई फ्रूट्स और रुआब्जा भी कस्टमर को काफी मजे देता है. उन्होंने बताया कि उनके पास शहर के अलावा लखनऊ से लोग भी अक्सर आते हैं. वहीं यहां शेक का मजा लेने वाले ग्राहकों ने बताया कि वह अक्सर यहां आते हैं. उनको यहां शेक का स्वाद काफी पसंद आता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Barabanki News, Latest hindi news, UP news
FIRST PUBLISHED : May 08, 2023, 16:36 IST








