
नई दिल्ली. बिग बी यानी बॉलीवुड के महानायक पर फिल्मी दुनिया में करीब 54 से बेहद सक्रिय हैं. 80 साल हो चुके हैं अमिताभ के पास अभी काम की कोई कमी नहीं है. यहां तक वो बेटे अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय से ज्यादा बिजी चल रहे हैं. हालांकि, इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. 1990 से लेकर 2000 तक अमिताभ की जिंदगी काफी संघर्षमय रही. इस दौरान वह एक-एक पैसे के लिए मोहताज हो गए थे. देनदार उनसे पैसा मांगने उनके बंगले तक पहुंचने लगे थे. लेकिन यश चोपड़ा और अनुराग बसु ने 2000 के शुरुआती दशक में उनका करियर फिर से शीर्ष पर पहुंचा दिया. अमिताभ के बुरे दिनों में मशहूर अदाकारा डिंपल कपाड़िया ने भी अपने पैसे मांगने के लिए बिग बी को तंग कर दिया था. चलिए जानते हैं पूरा किस्सा…
अमिताभ बच्चन अपने मुश्किलों दिनों का दर्द कई बार इंटरव्यूज में कर चुके हैं. जब उनकी कंपनी एबीएल डूब गई थी तो वो दिवालिया होने के कगार पर पहुंच गए थे. बात 1996 की है जब उनकी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी ने फिल्म ‘मृत्युदाता’ बनाई. इस फिल्म में प्राण, करिश्मा कपूर, परेश रावल और डिंपल कपाड़िया जैसे दिग्गज कलाकारों ने काम किया. अमिताभ खुद लीड रोल में दिखे. हालांकि, यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही. और कंपनी घाटे में चल गई. अमिताभ को कास्ट के पैसे चुकाने के लाले पड़ गए.
43 साल पहले बिखरा रिश्ता,सनी देओल के बेटे की शादी में शामिल होंगी हेमा मालिनी?
आईबी टाइम्स की खबर के अनुसार, फिल्म रिलीज के बाद डिंपल कपाड़िया बार-बार बिग को पैसे के लिए फोन करती थीं. कई बार तो उन्होंने अपने सेक्रेटरी को अमिताभ के बंगले पर भी भेज दिया. मृत्युदाता से पहले अमिताभ डिंपल संग ‘अजूबा’ और ‘बंटवारा’ में काम कर चुके थे. हालांकि, इस घटना के बाद भी पब्लिकली दोनों सितारों एक-दूसरे को इग्नोर नहीं किया. मृत्युदाता के बाद साल 2004 में ‘हम कौन हैं’ में अमिताभ-डिंपल ने साथ किया. पिछले साल ही ब्रह्मास्त्र में दोनों सितारों ने एक साथ काम किया.
फराह की ऑन स्क्रीन सौतन का बदल चुका है लुक, ऋषि की एक्ट्रेस को जब हुई जेल..
साल 2000 में अमिताभ की किस्मत पलटने में दिवंगत डायरेक्टर यश चोपड़ा और अनुराग बासु का बड़ा योगदान रहा. चोपड़ा ने बिग बी को ‘मोहब्बतें’ फिल्म से बॉलीवुड में पुर्नस्थापित होने का मौका दिया. वहीं, बसु ने टेलिविजन की दुनिया मशहूर शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ बनाकर अमिताभ को दोबारा घर-घर पहुंचा दिया. आपको बतादें कि एक्टर अक्षय कुमार डिंपल कपाडिया के दामाद हैं. उनकी बेटी ट्विंकल की शादी अक्षय से हुई है. अक्षय अमिताभ को काफी रिस्पेक्ट देते हैं. दोनों एक साथ कई फिल्में में देखा गया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Amitabh Bachachan, Dimple kapadia
FIRST PUBLISHED : May 08, 2023, 15:52 IST








