निखिल स्वामी/ बीकानेर. नहर बंदी का पहला चरण खत्म होने के बाद अब 11 मई से दूसरा चरण शुरू होने जा रहा है. जिसमें शहर वासियों को एक दिन छोड़कर पानी मिलेगा. इसको लेकर जिला प्रशासन ने पानी को लेकर नई व्यवस्था शुरू की है. जिसमें शहर को दो भागों में बांटा गया है. इस बार दोनों भागो में पानी देने की सप्लाई के लिए विभाग और प्रशासन ने ऑड और इवन पद्धति का उपयोग किया है. जिसके शहर के एक भाग को ओड और दूसरे भाग को इवन पद्धति से पानी दिया जायेगा. जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश पुरोहित ने बताया कि जिले में 25 मार्च से 26 मई तक प्रस्तावित नहरबंदी चल रही है. इसके तहत 7 मई से पूर्णत नहरबंदी का प्रभाव रहने व उपलब्ध एकत्र जल के अनुसार शहरी क्षेत्र में 11 मई से एक दिन छोडकर जल वितरण किया जाएगा.
उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से नहरबंदी के समय में पानी का उपयोग पूर्ण मितव्ययता से करने का आह्वान किया है, जिससे विषम परिस्थितियों में जल की बचत की जा सके.
इस तरह बांटा है एरिया को
प्रथम जोन क्षेत्र 11 मई से सभी विषम संख्या में इन एरिया को शामिल किया गया है. जिससे इन एरिया को पानी मिलेगी. इनमें जेलवेल टंकी से जुड़ा क्षेत्र- कोटगेट, फड़ बाजार(पठान मोहल्ला), जोशीवाड़ा, कसाई बारी, छींपों का मोहल्ला, स्टेशन रोड, गुर्जरो का मोहल्ला, धोबी तलाई, स्टेशन रोड, केईएम रोड, भैंरूजी गली, माॅर्डन मार्केट का क्षेत्र आदि है. वहीं गोगागेट टंकी से जुड़ा क्षेत्र- गुर्जरों का मोहल्ला, बान्द्रा बास, शर्मा काॅलोनी आदि है. साथ ही सेन्ट्रल जेल, बीछवाल, बीछवाल गांव, ट्रांसपोर्ट नगर, चेतक कैम्पस, शुष्क बागवानी कैम्पस, आरएसी तृतीय व दशम, पुलिस मोटर ड्राईविंग स्कूल, करनीनगर उच्च जलाशय से जुड़े क्षेत्र- करनी नगर क्षेत्र, गांधी नगर, कैलाशपुरी आदि है. समता नगर, रामपुरा बस्ती, एफसीआई गादाम के पास का क्षेत्र, मुक्ता प्रसाद नगर के सभी सैक्टर, सर्वोदय बस्ती, नत्थूसर टंकी से जुड़े क्षेत्र- बारह गुवाड़ चौक, साले की होली, मोहता चौक, दम्माणी चौक, बिन्नाणी चौक, तेलीवाडा, चूनगरों का मोहल्ला, सोनगिरी कुआ, पारीक चौक क्षेत्र, डागा चौक, जनता प्याउ, करमीसर, नयाशहर टंकी से जुड़ा क्षेत्र- चौंखूटी, जस्सूसर गेट, नत्थूसर बास, पूगल रोड, नाल रोड क्षेत्र, बंगला नगर, लक्ष्मीनाथ मंदिर टंकी से जुडा क्षेत्र- आचार्यों का चैक, ढढ्ढों का मोहल्ला, बड़ा बाजार, लौहार मोहल्ला, छबीली घाटी, बागड़ियों का मोहल्ला, नाहटों का चौक, रामपुरिया, सुथारों की छोटी-बड़ी गुवाड, शीतला गेट, गोपेश्वर बस्ती, हंसा गेस्ट हाउस, जैन काॅलेज, रोड न. 5 आदि क्षेत्र है.
आपके शहर से (बीकानेर)

Hanumangarh में सेना का MIG-21 Fighter Jet हुआ क्रैश, 2 की हुई मौत | Breaking News | Indian Army

Udaipur News: उदयपुर में इस तारीख को निकलेगी विशाल जगन्नाथ रथ यात्रा, तैयारियां तेज

राजस्थान में IAF का Mig-21 विमान क्रैश होकर मकान पर गिरा, 2 नागरिकों की मौत, पायलट सुरक्षित

RBSE 8th Result 2023: 10 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार, कब जारी होगा राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट?

Dausa Crime News: ससुरालवालों ने अपहरण कर जमाई को बेरहमी से पीटा, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Good News: प्रतियोगी परीक्षा में ऐसे मिलेगी अचूक सफलता, ज्योतिषी पंडित अनिल कुमार बता रहे उपाय

Election Result: विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान में BJP को बड़ी सफलता, गहलोत के लिए खतरे की घंटी!

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार बचाने वालीं शोभारानी कौन हैं? भाजपा ने उन्हें क्यों किया था निष्कासित?

मुख्यमंत्री गहलोत बोले- वसुंधरा राजे ने बचाई थी हमारी सरकार, पूर्व CM का पलटवार- मेरी तारीफ मेरे खिलाफ षडयंत्र

राजस्थान में अगले 36 घंटों में तेज हवा के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Ashok Gehlot ने Vasundhara Raje और BJP को लेकर किया बड़ा दावा, आया ये जवाब | Rajasthan News
द्वितीय जोन क्षेत्र में 12 मई से सभी सम संख्या में इन एरिया को पानी दिया जाएगा. इनमें स्टेडियम टंकी से जुडे़ क्षेत्र- गिन्नाणी, शार्दुल काॅलोनी, घावडिया, हनुमान हत्था, माजीसा का बास, रथखाना, इन्द्रा काॅलोनी क्षेत्र, भुट्टों का बास क्षेत्र आदि है. सांखू डेरा से जुड़े- कमला काॅलोनी, फड़ बाजार व सुभाषपुरा का सांखू डेरा क्षेत्र, कुचीलपुरा, अमरसिंहपुरा, विवेक नगर, पंजाबगिरान, जयनारायण व्यास कालाॅनी सभी सैक्टर, चाणक्य नगर, शिवबाड़ी, तिलक नगर, खतूरिया काॅलोनी, नागणेचीजी टंकी से जुड़े साउथ विस्तार, पवनपुरी पटेल नगर, शास्त्री नगर, नागणेची स्कीम, वल्लभ गार्डन क्षेत्र, सांगलपुरा क्षेत्र, रानी बाजार व औद्योगिक नगर रोड न. 1 से 11, घड़सीसर, पंचमुखा भगवान, पुराना क्षेत्र चौपड़ा कटला से पहले तक का क्षेत्र में है. वहीं भीनासर टंकी से जुड़ा- हरिराम जी, सेठिया मोहल्ला, मेघवाल मोहल्ला, किसमीदेसर क्षेत्र, गंगाशहर टंकी से जुड़ा- सुजानदेसर, अमरपुरा बास, चोपडा बाड़ी क्षेत्र, खारिया टंकी से जुडा शिवा बस्ती, इन्द्रा चैक, चोरड़िया चैक, करनाणी मोहल्ला, सूर्य नगर क्षेत्र, चौधरी काॅलानी, आदर्श स्कूल के पास का क्षेत्र, सुजानदेसर, श्रीरामसर, अंत्योदय नगर, मुरलीधर व्यास नगर क्षेत्र आदि है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bikaner news, Rajasthan news
FIRST PUBLISHED : May 08, 2023, 12:41 IST








