Karnataka Election 2023: बेल्‍लारी स‍िटी में भ‍िड़ेंगे देवर-भाभी, जनार्दन रेड्डी की पार्टी KRPP ने अरुणा लक्ष्‍मी को मैदान में उतारा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

बीजेपी सरकार में मंत्री रहे जनार्दन रेड्डी ने बनाई अपनी पार्टी KRPP
कर्नाटक चुनाव में कई सीटों पर क‍िस्‍मत आजमा रही रेड्डी की पार्टी
पत्‍नी अरूणा लक्ष्‍मी को सीट‍िंग व‍िधायक भाई सोमशेखर रेड्डी के ख‍िलाफ चुनावी समर में उतारा

कर्नाटक. कर्नाटक व‍िधानसभा (Karnataka Assembly Election 2023) की सभी 224 सीटों पर 10 मई को चुनाव होने जा रहे हैं. इन चुनावों में भाजपा, कांग्रेस और जनता दल (सेक्‍युलर) ने पूरी ताकत झोंकी हुई है. ऐसे में कई ओर अन्‍य दल हैं जोक‍ि इन पार्टियों के स‍ियासी समीकरण को खराब करने का काम भी कर रहे हैं. इनमें खनन कारोबारी जी जनार्दन रेड्डी की पार्टी ‘कल्याण राज्य प्रगति पक्ष’ (KRPP) भी है ज‍िसने कई सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं. जर्नादन रेड्डी कर्नाटक की भाजपा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं.

रेड्डी ने इस सीट से अपनी पत्‍नी गली अरुणा लक्ष्मी (GALI LAKSHMI ARUNA) को चुनावी दंगल में उतारा है. जनार्दन रेड्डी (Janardhana Reddy) ने बीजेपी (BJP) से अपना दो दशक पुराना नाता तोड़ने के बाद केआरपीपी पार्टी का गठन किया था. द‍िलचस्‍प बात यह है क‍ि जर्नादन ने अपने भाई जी. सोमशेखर रेड्डी (G. SOMASEKHARA REDDY) जोक‍ि बेल्लारी सिटी (Bellary City) से बीजेपी के सीट‍िंग व‍िधायक भी हैं, के खिलाफ अपनी पत्नी अरूणा लक्ष्‍मी को चुनावी मैदान में उतारा है.

Karnataka Election 2023: कांग्रेस ने स‍िद्धारमैया पर फ‍िर खेला चुनावी दांव, परंपरागत वरुण सीट पर ठोक रहे ताल, BJP के सोमन्‍ना बने बड़ा रोडा

कांग्रेस पार्टी ने इस सीट पर नारा भरत रेड्डी (NARA BHARATH REDDY), जनता दल (एस) ने अनिल एच लाड (ANIL H LAD), आम आदमी पार्टी ने वी डोड्डा केशवरेड्डी (V.DODDA KESHAVAREDDY), समाजवादी पार्टी ने आर वेणुगोपाल (R VENUGOPAL), बहुजन समाज पार्टी ने बाबू कुरुवल्ली (BABU KURUVALLI) को चुनावी समर में उतारा है. इस सीट पर मुकाबला बेहद ही द‍िलचस्‍प होने जा रहा है. कर्नाटक की सभी 224 सीटों पर चुनाव पर‍िणाम 13 मई को घोष‍ित क‍िए जाएंगे.

इस बीच देखा जाए तो साल 2018 का चुनाव भाजपा के जी सोमाशेखर रेड्डी ने कांग्रेस के अनिल एच लाड को 16,155 मतों के अंतराल से हराकर जीता था. इससे पहले बेल्‍लारी सीट को दो बार भाजपा के कद्दावर नेता बी. श्रीरामुलु ने जीता था. 2013 में बीएसआरसीपी के ट‍िकट पर तो 2008 में बीजेपी के ट‍िकट पर चुनाव जीता था. 2018 में श्रीरामुलु ने मोलकालमुरु विधानसभा सीट से चुनाव जीता था और सरकार में पर‍िवहन मंत्री रहे. वह जनार्दन रेड्डी के बेहद करीबी दोस्‍त माने जाते रहे हैं.

कर्नाटक राज्‍य में कुल वोटर्स की संख्‍या 5.24 करोड़ से ज्‍यादा
कर्नाटक में वोटरों की संख्‍या की बात करें तो इस बार कुल 5,24,11,557 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे. इनमें पुरूष मतदाता 2,63,32,445 और मह‍िला मतदाता 2,60,26,752 हैं. वहीं थर्ड जेंडर की संख्‍या 4,751, सर्व‍िस वोटर 47,609, पहली बार वोट करने वाले 9,58,806 मतदाता, और 80 की उम्र पार कर चुके कुल 12,15,142 मतदाता हैं.

Tags: BJP, Karnataka Assembly Election 2023, Karnataka Assembly Elections, Karnataka News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें