OMG! कथावाचक धीरेंद्र आचार्य का शिष्य विवाहिता को ले भागा, परेशान पति ने पुलिस से लगाई गुहार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हिमांशु अग्रवाल/छतरपुर. मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां कथावाचक धीरेंद्र आचार्य का अविवाहित शिष्य अपने ही गुरूभाई की पत्नी को लेकर भागने का आरोप लगा है. इससे महिला का पति और बच्चा दोनों परेशान हैं. पीड़ित पति ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द उसकी पत्नी को घर लाया जाए.

एक सांसारिक युवक को गुरु से दीक्षा लेना इतना महंगा पड़ गया कि उसे अपनी पत्नी से ही हाथ धोना पड़ा. परिवार बिखरने के बाद परेशान पति ने अपनी पत्नी को पाने के लिए पुलिस की शरण ली है. चित्रकूट धाम के कथावाचक धीरेंद्र आचार्य के शिष्य नरोत्तमदास दुबे पीड़ित की पत्नी को लेकर भाग गया. पीड़ित का कहना है कि उसने अपनी पत्नी के साथ चित्रकूट के कथावाचक धीरेंद्र आचार्य की गुरु दीक्षा ली थी. उनके ही एक चेले की यह करतूत है.

मिली जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2021 से यह मामला शुरू हुआ था, जब महिला के पति राहुल तिवारी ने गौरीशंकर मंदिर में रामकथा का आयोजन किया था. इसमें कथावाचक धीरेन्द्र आचार्य अपने शिष्य नरोत्तम दास दुबे के साथ रामकथा करने आये थे. राहुल का आरोप है कि वहीं से उसकी पत्नी को शिष्य नरोत्तम ने अपने प्रेमजाल मे फंसाया और मोबाइल नंबर लेकर दोनों एक-दूसरे से बात करने लगे. बीते पांच अप्रैल को नरोत्तम दास उनकी पत्नी को ले भागा.

पीड़ित पति ने कोतवाली थाने में कथावाचक के शिष्य के खिलाफ थाने मे शिकायत की थी, जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था. एक महीने बाद जब शिकायतकर्ता की पत्नी मिल गई, तो पुलिस ने उसका बयान लेते हुए शिकायतकर्ता को थाने बुलाया. यहां महिला ने अपने पति के साथ रहने से इनकार करते हुये धीरेन्द्र आचार्य के शिष्य नरोत्तम दास दुबे के साथ रहने की इच्छा जताई.

पूरे मामले में छतरपुर एसपी अमित सांघी का कहना है कि एक महिला कोतवाली क्षेत्र से गई थी जिसका गुम इंसान कायम किया गया था और उस महिला को दस्तयाब कर उसके एसडीएम के समक्ष (सामने) बयान भी करवा दिए गए हैं. महिला को उसका पति परेशान करता था जिस कारण वो यहां से चली गई थी. उसके बयान के आधार पर महिला की दस्तायाबी की गई है जो कि किसी अपराध की श्रेणी में नहीं आता है. महिला ने बताया कि वो अपने पति के साथ रहना नहीं चाहती है, इसलिए कोई केस नहीं बनता है. पुलिस जांच कर रही है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : May 08, 2023, 12:04 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें