Weather Update: वाराणसी में आज तापमान पहुंच सकता है 44 डिग्री, जानें इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट : अभिषेक जायसवाल

वाराणसी. जेठ का महीना शुरू हो गया है. इस महीने में अब गर्मी फिर लोगों को सताएगी. उत्तर भारत में इसका असर भी बीते दो दिनों से देखने को मिल रहा है. बात यदि उत्तर प्रदेश के वाराणसी (Varanasi) जिले की करें तो सोमवार 8 मई को आसमान साफ होगा. आसमान साफ होने के कारण भगवान भाष्कर की तपिश लोगों को गर्मी के सितम का एहसास कराएगी. इसके अलावा दोपहर में लू भी चल सकती है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की वेबसाइट के मुताबिक, सोमवार 8 मई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है. हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि आगे मई के दिनों में तापमान और चढ़ेगा. आशंका है कि मई के महीने में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वाराणसी में गर्मी के बढ़ते प्रकोप के कारण घाटों और सड़कों पर दोपहर के वक्त खासा सन्नाटा देखने को मिल रहा है.

आपके शहर से (वाराणसी)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

10 मई के बाद और चढ़ेगा पारा

बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (Banaras hindu University) के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि 7 मई को पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव और बादल के आसार के थे, लेकिन उसका असर यहां नहीं रहा. उन्होंने बताया कि 10 मई के बाद से मौसम लोगों को और सताएगा और हीट वेब का कहर भी बढ़ेगा. बताते चलें कि मई के महीने में शुरुआती तौर पर वाराणसी में मौसम खुशनुमा था. बारिश भी हुई थी लेकिन अब एक बार फिर लोगों को गर्मी परेशान करेगी.

Tags: UP weather alert, Varanasi news, Weather forecast

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें