
मुंबई. फिल्मी दुनिया में सितारों का स्टाइल हमेशा से टॉकिंग पॉइंट रहा है. किसी का ड्रेसिंग सेंस, किसी का एयरपोर्ट लुक तो किसी का हेयर स्टाइल. स्टाइलिंग के मामले में हेयर्स का रोल बहुत महत्वपूर्ण होता है लेकिन यदि कोई इन पर ही कैंची चलवा दे तो. खासकर कोई एक्ट्रेस…ऐसा ही कुछ करके कीर्ति कुल्हारी ने सबको चौंका दिया है. उनके नए लुक ने सोशल मीडिया को चर्चा का विषय दे दिया है. कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वे बिल्कुल जुदा अंदाज में नजर आ रही हैं. कीर्ति अपने इस लुक से बेहद खुश नजर आ रही हैं, लेकिन इससे के उलट उनके फैंस इस लुक से शॉक्ड रह गए हैं.
कीर्ति ने इंस्टाग्राम वीडियो के साथ एक लंबा चौड़ा कैप्शन भी शेयर किया है. इसमें उन्होंने इस लुक के पीछे का कारण बताया है. साथ ही कीर्ति ने यह भी क्लियर किया है उन्होंने यह बदलाव किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि खुद के लिए किया है. कीर्ति ने कैप्शन में लिखा, ‘पिछले महीने मैंने यह करने का सोचा और अब मैं ऐसी हूं. मैं उस इंडस्ट्री में काम करती हूं जहां हीरोइन होने की अपनी कुछ पाबंदियां और सीमाएं होती हैं. लंबे बाल या फिर कंधों तक बाल होना एक तरह से जरूरी है.’
15 साल बाद लिया फैसला
कीर्ति ने आगे लिखा, ‘अब मैं ऐसी हूं, करीब 15 साल बाद, इस इंडस्ट्री में. मेरे पास इसके लिए समय नहीं है जो मैं नहीं करना चाहती…जब भी मैं ऐसा कुछ करती हूं जो नियमों से अलग है…मैं सशक्त महसूस करती हूं..कुछ भी कम नहीं. ये एक और ऐसा ही निर्णय है, मैं अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जी रही हूं. थैंक यू अवनी हमेशा मेरे क्राइम में पार्टनर बनने के लिए, लव फॉर यू…’ साथ ही कीर्ति ने यह भी साफ किया कि यह किसी फिल्म के लिए लुक में बदलाव नहीं किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Kirti Kulhari, Social Viral
FIRST PUBLISHED : May 08, 2023, 07:38 IST








