48 घंटे के भीतर पाकिस्तान का घमंड चकनाचूर… कीवियो ने मेजबानों के मंसूबे पर फेरा पानी, कंगारू फिर नंबर वन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

पाकिस्तान की टीम 5 मई को वनडे रैंकिंग में नंबर वन पर पहुंची थी
न्यूजीलैंड ने पांचवां वनडे जीतकर पाकिस्तान को नंबर वन से धकेला
ऑस्ट्रेलिया वनडे रैंकिंग में फिर पहले नंबर पर पहुंचा

नई दिल्ली. न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान (Pakistan vs New Zealand) को 5वें और आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच में 47 रन से हराकर मेजबानों के क्लीनस्वीप के मंसूबों पर पानी फेर दिया. हालांकि इस इस जीत के बावजूद कीवी टीम 5 मैचों की सीरीज 1-4 से हार गई. पाकिस्तान को इस हार से रैंकिंग में नुकसान उठाना पड़ा है. 48 घंटे के भीतर पाकिस्तान ने नंबर वन की रैंकिंग गंवा दी है. आईसीसी वनडे रैंकिंग (ICC ODI Rankings) में नंबर वन पर बने रहने के लिए बाबर आजम (Babar Azam) एंड कंपनी को पांचवां वनडे हर हाल में जीतना था लेकिन पाकिस्तान की टीम को कराची वनडे में मुंह की खानी पड़ी .

सीरीज का पांचवां वनडे गंवाने के बाद पाकिस्तान की टीम फिर से आईसीसी वनडे रैंकिंग में तीसरे नंबर पर खिसक गई है. इस हार से उसे रेटिंग अंक में नुकसान हुआ और वह 112 रेटिंग अंक के साथ तीसरे नंबर पर लुढ़क गई है. ऑस्ट्रेलिया 113 रेटिंग अंक के साथ पहले जबकि भारत 113 रेटिंग अंक के साथ फिर से दूसरे नंबर पर पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें:Explained: क्रिकेट में नो बॉल क्या है? यह कितने तरह की होती है… अंपायर कब करता है इसका इशारा, जानिए सबकुछ

पाकिस्तान की टीम 252 रन पर ढेर
न्यूजीलैंड की ओर से रखे गए 300 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 46.1 ओवर में 252 रन बनाकर पवेलियन लौट गई. पाकिस्तान की ओर से इफ्तिकार अहमद ने 72 गेंदों पर नाबाद 94 रन की पारी खेली जबकि अगा सलमान 57 रन बनाकर आउट हुए. चौथे वनडे में शानदार शतक जड़ने वाले कप्तान बाबर आजम पांचवें वनडे में 1 रन बनाकर आउट हुए. कीवी टीम की ओर से हेनरी शिपली और रचिन रवींद्र ने 3-3 विकेट चटकाए.

विल यंग ने खेली 87 रन की पारी
इससे पहले न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला लिया. ओपनर विल यंग की 87 और लाथम की 59 रन की पारी के दम पर कीवी टीम ने 49.3 ओवर में 299 रन बनाए. मार्क चैपमैन 43 रन बनाकर आउट हुए. पाकिस्तान की ओर से पेसर शाहीन अफरीदी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए जबकि उस्मान मीर और शादाब खान को 2-2 विकेट मिले. फखर जमां को प्लेयर ऑफ सीरीज चुना गया.

Tags: Babar Azam, Pakistan vs New Zealand, Tom Latham

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें