RR vs SRH: एक नो-बॉल पड़ी राजस्थान को भारी, आखिरी गेंद पर उमरान के साथी ने छक्का मार हैदराबाद को जिताया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को हराया
राजस्थान के लिए जोस बटलर ने 95 रन की पारी खेली

नई दिल्ली.  सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2023 के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हरा दिया. जयपुर में खेले गए मैच में राजस्थान ने पहले बैटिंग की थी और हैदराबाद को 215 रन का टारगेट दिया था. अब्दुल समद ने आखिरी गेंद पर छक्का मार टीम को जीत दिलाई. ये हैदराबाद की इस सीजन में चौथी जीत है. जबकि राजस्थान रॉयल्स की तीसरी हार है. इस जीत के साथ ही हैदराबाद की टीम आखिरी स्थान से 9वें पायदान पर आ गई. हैदराबाद के 4 जीत से 8 अंक हो गए हैं. दिल्ली कैपिटल्स 10वें स्थान पर है. तीसरी बार ऐसा हुआ है, जब आईपीएल में किसी टीम ने 215 रन का टारगेट चेज किया है. इसी सीजन में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 215 रन का लक्ष्य हासिल किया था.

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को आखिरी 6 गेंद में जीत के लिए 17 रन की दरकार थी. ये ओवर संदीप शर्मा फेंकने आए. स्ट्राइक पर अब्दुल समद थे. संदीप की पहली गेंद पर समद ने 2 रन लिए और दूसरी को छक्के के लिए उड़ा दिया. लेकिन, अगली दो गेंद में संदीप ने वापसी की और समद 3 रन ही बना पाए. अब आखिरी 2 गेंद पर हैदराबाद को 6 रन की दरकार थी. पांचवीं गेंद में मार्को यानसेन ने 1 रन लिया. अब मैच टाई करने के लिए 4 और जीत के लिए 5 रन की जरूरत थी. समद स्ट्राइक पर थे. उन्होंने लो फुलटॉस फेंकी और लॉन्ग ऑफ पर फील्डर ने कैच पकड़ लिया.

तभी नो-बॉल का सायरन बज गया और राजस्थान की जीत की खुशी चंद पलों में ही काफूर हो गई. इस नो बॉल पर सिर्फ 1 रन ही आया. हैदराबाद को फ्री हिट मिली. अब आखिरी गेंद दोबारा डाली जानी थी. हैदराबाद को जीत के लिए 4 और मैच टाई कराने के लिए 3 रन की दरकार थी. एक बार फिर संदीप शर्मा से राजस्थान टीम को जीत दिलाने की उम्मीद थी. उन्होंने यॉर्कर फेंकने की कोशिश की. लेकिन, लेंथ से चूक गए और समद ने सीधे संदीप के सिर के ऊपर से हवाई फायर किया और गेंद बाउंड्री के पार जाकर गिरी. इस तरह हैदराबाद ने फ्री हिट का फायदा उठाते हुए आखिरी गेंद पर ये मैच जीत लिया.

हार्दिक को मिला 24 कैरेट गोल्ड, उंगलियां नहीं दे रहीं थी साथ, LSG को अेकेले किया साफ, राशिद-शमी पर भी भारी

ग्लेन फिलिप्स ने 19वें ओवर में बाजी पलटी

कप्तान संजू सैमसन ने हैदराबाद की पारी का 19वां ओवर कुलदीप यादव को थमाया. उनका ये फैसला टीम पर भारी पड़ गया. 12 गेंद में हैदराबाद को 41 रन की दरकार थी और स्ट्राइक पर ग्लेन फिलिप्स थे. उन्होंने कुलदीप यादव की पहली 4 गेंद में 3 छक्के और एक चौका मारा. 5वीं गेंद में फिलिप्स खुद आउट हो गए. आखिरी गेंद में स्ट्राइक पर मार्को यानसेन ने 2 रन लिए. इस तरह कुलदीप के इस ओवर में 24 रन आए और यहीं से मैच का पासा हैदराबाद की तरफ पलट गया और अंत में मैच उसकी मुठ्ठी में आ गया.

Tags: IPL 2023, Rajasthan Royals, Sanju Samson, Sunrisers Hyderabad

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें